श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में श्रीलंका के कप्तान की आतिशी पारी के दम पर रोमांच से भरपूर इस मैच में श्रीलना की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंद दिया । जहाँ यह मैच t20 के इतिहास में बेहद नाटकीय अंत में से एक रहा।
ऑस्ट्रेलिया ने बलबेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाये । 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 17वें ओवर तक 118/6 रन बना चुकी थी और उसे श्रीलंका को जीत के लिए केवल 18 गेंदों में जीत के लिए 59 रन चाहिए थे। वहीँ एक समय मैच का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया की ओर झुका लग रहा था । जहाँ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों ने मैच में पकड़ बनाई हुई थी । लेकिन आखिर 3 ओवर में मैच का रुख श्रीलंका की ओर मुड़ गया ।
What a game ! Sri Lanka #apekollo #SLVSAUS https://t.co/rwmC6sbYbE
— Kavii_____.787 (@Kavindu341) June 12, 2022
दासुन शनाका ने कप्तान की पारी खेलते हुए हवाई शॉट खेलने शुरू कर दिए जहाँ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड के ओवर में शनाका ने आतिशी 21 रन ठोके , रिचर्डसन की पारी के अंतिम ओवर में शनाका ने ताबड़तोड़ तीन चौके जड़े, और आखिरी ओवर में केन के विरूद्ध शनाका ने लगातार तीन गेंदों पर 4, 4, 6 रन बनाए। जहाँ 17 वे ओवर तक ऑस्ट्रेलिया मैच में जीत दर्ज करने के कगार पर थी वहीँ शनाका के तूफान में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों को उड़ा कर ले गई ।
दसुन शनाका की कप्तानी पारी
टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी थी वहीँ श्रीलंका पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा था । 2-0 से पिछड़ने के बाद श्रीलंका ने अंतिम मुकाबले में जबरदस्त वापसी कर ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब दिया है ।
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से करारी शिकस्त दे कर आखिरी मुकाबले को अपने नाम किया । छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दसुन शनाका ने आने के साथ धमाल मचा दिया ।
आखिरी 18 गेंद में चाहिए थे 59 रन
श्रीलंका को जीत के लिए आखिर 18 गेंद में 59 रनों की दरकार थी, वहीँ छठे नंबर पर उतरे शनाका और करुणारत्ने की जोड़ी ने मैच के आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को मात देकर श्रीलंका को 4 विकेट से जीत दर्ज करवाई ।
शनाका ने मैदान पर चौके और छक्के की बारिश कर दी ।जहाँ उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए और श्रीलंका को जीत दिलवाई ।
वीडियो
Dasun Shanaka – A memorable match winning captain innings 😍🔥🔥🔥 #SLVSAUS pic.twitter.com/FwGNyivdsA
— LHK 🇵🇰 (@Edwardian842) June 11, 2022
श्रीलंका के कप्तान ने 25 गेंदों में नाबाद 54 रन की यादगार पारी खेली । हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया लेकिन आखरी जीत ने श्रीलंका के सम्मान को बचाया ।







