भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी 20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां दोनों ही टीम खिताबी मुकाबले के लिए आपस में भिड़ती नजर आयेगी। वहीं आपको बता दें की भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से विश्राम दिया गया है।
हार्दिक, दिनेश कार्तिक को फिर से इस टीम इंडिया के खेमें में एंट्री मिली है। वहीं युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप को भी चयनकर्ता ने टीम इंडिया का हिस्सा बनाया है। जहां आपको बता दें की टीम ने अभ्यास भी जोरों शोरों से शुरू कर दिया है।
वहीं ऋषभ पंत मानों उमरन के कैरियर को शुरू होने से पहले ही खत्म करना चाह रहे हैं। इसकी बड़ी वजह आगे दी गई है।
ऋषभ पंत ने दिखाया दम
आईपीएल 2022 के दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ अभ्यास सत्र में अलग अंदाज से उतरे जहां उन्होंने अच्छे शॉट्स जड़े। वहीं अर्शदीप और उमरान तथा आवेश खान की गेंद पर उन्होंने काफी देर तक प्रैक्टिस जारी रखा। वहीं हर्षल पटेल, चहल प्रैक्टिस में नहीं दिखे।
वहीं प्रैक्टिस सेशन में ऋषभ अलग लय में दिखाई दिए। हालांकि भुवनेश्वर महज 20 मिनट की प्रैक्टिस के बाद बाहर चले गए। लेकिन पंत और उमरान प्रैक्टिस ने पसीना बहाते दिखे।
पंत ने उमरान के कुछ गेंद को सम्मान दिया लेकिन इसके ठीक बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगे। जहां उन्होंने उमरान की गेंद पर लंबी लंबी हवाई शॉट लगाने लगे। पास में खड़े कोच द्रविड़ के सामने ही पंत ने उमरान की गेंद पर लगातर प्रहार करते हुए शॉट्स जड़े।
मानों प्लेइंग XI में जगह पाने के लिए बेताब उमरान का पैकअप करवाने तुले हों। बाद में रेस्ट सेशन के दौरान ऋषभ पंत और उमरान आपस में हसी मजाक भी करते पाए गए जहां उन्होंने साथ काफी समय बिताया। वहीं अर्शदीप भी अच्छे लय में दिखाई दिए और अच्छी लेंथ को हिट करते हुए बेहतरीन यॉर्कर शॉट लगाया। वहीं आपको बता दें की विश्व कप को देखते हुए यह सीरीज बेहद अहम माना जा रहा है।
इंटरनेशनल क्रिकेट का अलग होगा दवाब
भारतीय तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार भारत की अगुवाई करते नजर आएंगे जहां हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप, उमरान पेस विकल्प भारतीय टीम के इस सीरीज के कप्तान लोकेश राहुल के पास होगी।
कोच राहुल द्रविड़ बिता रहें हैं उमरान मलिक के साथ समय

आईपीएल में 22 विकेट के साथ उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार का लोहा पूरे विश्व को मनवाया। पड़ोसी देश में भी उमरान के चर्चे शुरू हुए। किसने लाइन और लेंथ पर ध्यान देने की बात कही तो किसी ने सकारात्मक तौर कर इन्हें भारत का भविष्य बताया।
पहले डेल स्टेन ने उमरान को तरसने का काम किया और अब भारतीय कोच और सपोर्ट स्टाफ उमरान मलिक को तरासने का काम करते नजर आ रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत से भी उमरान ने एक बल्लेबाज की मानसिकता के रहस्य पर ज़रूर बात की होगी ये तो पक्की है। क्योंकि एक बल्लेबाज को ही पता होता है की उनकी किस कमजोरी का गेंदबाज फायदा उठा सकता है।






