71 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप में बदलाव, हार्दिक-मिलर का धमाल, बटलर टॉप पर बरक़रार, देखें टॉप-10 की सूची

0
85
views
71 matches ended, change in orange-purple cap, Hardik-Miller's performance, Butler remains on top, see top-10 list

IPL 2022  का पहला क्वालीफ़ायर मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। जहाँ इस अहम मुलकाबले में गुजरात की टीम ने 7 विकेट से राजस्थान को रौंदा । गुजरात की ओर से  डेविड मिलर और हार्दिक के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात की टीम आईपीएल 2022 के फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई कर चुकी है । जहाँ इस साल शिरकत कर रही गुजरात की टीम का जलवा बरक़रार है ।



GT ( गुजरात) टीम  ने  टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया जहाँ पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने पहले क्वालीफ़ायर मैच में शानदार खेल अक प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 188/6  रन बनाए जिसके  जवाब में गुजरात ने 19.3वें ओवर में ही लक्ष्य  को प्राप्त कर लिया।

जहाँ मिलर ने तीन छक्के लगाकर मैच को गुजरात के नाम कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली । गुजरात की ओर से  मिलर  ने महज  38 गेंद में 68 रन की पारी खेली। जहाँ उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके जड़े। राजस्थान की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 38 रन देकर एक सफलता अर्जित की ।



इससे पहले राजस्थान की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 188/6 रन का स्कोर खड़ा किया । जहाँ बटलर ने खोया फॉर्म पाया और 56 गेंद पर 89 रन बनाये जिसमें 12 चौके और 2 छक्का जमाया । वहीँ गेंदबाज़ी की बात की जाये तो शमी, यश दयाल , हार्दिक और साई किशोर ने 1-1 विकेट चटकाया ।

71 matches ended, change in orange-purple cap, Hardik-Miller's performance, Butler remains on top, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

आपको बता दें की पहला क्वालीफायर मुकाबला 24 मई को राजस्थान और गुजरात के बीच खेला गया जहाँ जीत के रथ पर सवार गुजरात  ने यहाँ भी बाजी जीती वहीँ अब  वहीं, 25 मई को एलिमिनेटर मैच में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी ।



मैन ऑफ द मैच

71 matches ended, change in orange-purple cap, Hardik-Miller's performance, Butler remains on top, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

गुजरात के लिये मिलर ने आतिशी पारी खेली जहाँ उन्होंने 38 गेंद पर 68 रन बनाये जिसके लिए उन्हें  मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब  दिया गया ।

71 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर



 

71 matches ended, change in orange-purple cap, Hardik-Miller's performance, Butler remains on top, see top-10 list

आईपीएल के 71 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ  गुजरात  के खिलाफ  बटलर  ने 56  गेंद पर 89 रन की पारी खेली  और  718  रन के साथ टॉप पर और भी मजबूती के साथ राज कर रहे हैं । इस मुकाबले में हार्दिक और मिलर ने छलांग लगाई है जहां मिलर ने 38 गेंद पर 68 रन की पर खेली और 449 रन के साथ छठे स्थान पर आगे हैं ।


हार्दिक पंडया अब नंबर -5 पर आ चुके हैं । जहाँ उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 27 गेंद पर  40 रन बनाकर 443 रन के साथ  मौजूद है । लोकेश राहुल 537 रन और डिकॉक 502 रन  के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं । डुप्लेसिस 443 रन के साथ अब 7वें स्थान पर हैं ।  छ

71 वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़(Top-10 bowlers in Purple Cap list after 71th match)



71 matches ended, change in orange-purple cap, Hardik-Miller's performance, Butler remains on top, see top-10 list

71वें  मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर ऊपर के क्रम में देखने मिला है ।जहाँ यजुवेंद्र चहल पहले स्थान पर  26 विकेट के साथ हैं । दूसरे स्थान पर हसरंगा  24 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है । तीसरे स्थान पर रबाडा 23 विकेट के साथ हैं । 22 विकेट के साथ उमरान टॉप-4 में  काबिज हैं । कुलदीप यादव  5 वे स्थान पर 21 विकेट के साथ काबिज हैं ।


पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव



71 matches ended, change in orange-purple cap, Hardik-Miller's performance, Butler remains on top, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

पहला क्वालीफायर मैच में गुजरात की टीम ने 7 विकेट से राजस्थान को रौंदकर अपनी फाइनल की टिकट  बुक कर ली है । 25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here