RR vs LSG: 24 रनों से लखनऊ को रौंद टॉप-2 में राजस्थान, बने 10 रिकॉर्ड, रियान पराग चमके 

0
96
views
IPL 2022, Match 63 LSG vs RR 11 records
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के 63 वें मुकाबले में  राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रन से करारी हरा दी है। राजस्थान अब 16 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच चूका है । लखनऊ और राजस्थान के अब 16 अंक हैं और लखनऊ दूसरे  स्थान से तीसरे स्थान पर जा चुकी है । बेहतर नेट रन रेट की वजह से राजस्थान की टीम अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर गया है ।



टॉस जीतकर संजू सैमसन ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। जहाँ पिछले 3 मैच से बटलर अपना जौहर नहीं दिखा पा रहे हैं ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोकेश राहुल की लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई । दीपक हुड्डा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। वहीँ राजस्थान के तेज गेंदबाज़ ने कहर बरपाया। जहाँ   ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मकॉय ने दो-दो विकेट चटकाए ।



मैन ऑफ़ द मैच

PC: IPL/BCCI

बोल्ट ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 9 गेंदों पर 17 रन जमाए और गेंद से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किये ।

बने ये रिकॉर्ड



1)आयुष बडोनी ने जिन्हे गंभीर ने हर मैच में अबतक मौका दिया है वे पहले मैच में अर्धशतक लगाकर मानों खामोश हो गए हैं । उन्होंने में 11 पारियों में 20.12 की औसत से सिर्फ 161 रन बनाए हैं।

2)जोस बटलर ने अपनी पिछली छह पारियों में महज 22.7 की औसत से सिर्फ 136 रन बनाए हैं। जहाँ उनका बल्ला ना चलना राजस्थान के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है ।

3)ट्रेंट बोल्ट ने साल 2020 से अब तक पावरप्ले में सर्वाधिक 28 विकेट चटकाए हैं।

4)5) कुणाल पांड्या आईपीएल में 50 छक्क के आंकड़ा प्राप्त कर लिया है ।



केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक इस सीजन में  पांचवीं बार 40 से नीचे आउट हुए, जुइसकी बड़ी वजह लखनऊ की हार का कारण बना ।

6) राजस्थान के यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में 50 चौके पुरे कर लिए ।

7)  आईपीएल 2022 में सर्वाधिक 50 + बनाने वाले तीसरे प्लेयर बने दीपक जहाँ उन्होंने चार बार 50+ स्कोर बनाया ।

8) – हुड्डा ने लखनऊ की तरफ से खेलते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  आईपीएल 2022 में 13 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ 406 रन बनाए हैं।



9) –  पिछले पांच मैचों में लोकेश राहुल का बल्ला शांत रहा है जहाँ उन्होंने केवल  20.2 की औसत से 101 रन बनाए हैं।

10) चहल एक बार फिर 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हो गए हैं वहीँ बटलर बल्लेबाज़ी में टॉप पर हैं ।

11 रियान पराग ने आईपीएल 2022 में सर्वाधिक 12 कैच पकड़कर  टॉप पर हैं , दूसरे स्थान पर  तिलक वर्मा 9 कैच  और तीसरे स्थान पर रोमन पॉवेल 9 कैच के साथ मौजूद हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here