वीडियो: नटराजन के “राकेट यॉर्कर” से उड़ गए रिंकू सिंह के होश, “5 सेकंड” की गलती से DRS लेने से चूके

0
86
views
Rinku Singh stunned by Natarajan's
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का आज 61वां मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है । जहाँ इस मैच में कोलकात के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर हैदराबाद के विरूद्ध  पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाये । जहाँ रसेल ने सर्वाधिक 48 रन 29 गेंद पर बनाये । जहाँ आपको बता दें की यह मैच कोलकाता के लिए करो या मारो वाली स्तिथि वाली मैच है । जहाँ एक हार और प्लेऑफ से विदाई । वहीँ हैदराबाद की टीम एक कदम और पास प्लेऑफ के पहुंचना चाहेगी ।



एक बार फिर हैदराबाद के पेस अटैक काम करती नज़र आई जहाँ गेंद से एक बार फिर   उमरान मलिक ने कहर बरपाया और अपने पहले ओवर में कोलकाता के दो सेट बल्लेबाज नितीश राणा और रहाणे का विकेट चटकाया। ठीक उसके बाद अपने दूसरे ओवर में श्रेयस को भी चलता किया और अपने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिया।

वेंकटेश अय्यर को 7 रन के स्कोर पर मार्को यान्सेन ने बोल्ड किया । नीतीश राणा 26 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर शशांक सिंह को कैच थमा बैठे। रहाणे ने भी हवाई शॉट के छक्के में अपना कैच शशांक को दे बैठे ।



पहले ओवर में महंगे रहे यॉर्कर के बादशाह नटराजन ने अपने दूसरे ओवर में शानदार  गेंदबाज़ी करते हुए वापसी की और 7 रन देकर एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। जहाँ उन्होंने 12 वे ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इससे पहले लय में लग रहे रिंकू ने आउट होने से पहले 6 गेंद में पांच रन बना लिए थे ।



 

रिंकू सिंह टी. को नटराजन की गेंद पर LBW आउट हो गए। अंपायर के आउट देने के बाद रिंकू दूसरे  छोर पर खड़े बल्लेबाज बिलिंग्स से बात करने के लिए गए ही थे की रिव्यू  लिया जाये या नहीं इस पर 15 सेंकेंड बीत गए। और रिंकू को DRS लेने नहीं दिया गया और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

 

इस मसले पर अंपायर और दोनों बल्लेबाजों के बीच कुछ समय तक बहस जरूर चली लेकिन अंपायर की जीत हुई । इसके बाद कोच और अंपायर भी आमने सामने आये और बहस हुई लेकिन कोई फायदा नहीं होता दिखा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here