IPL 2022 के 61 वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है । जहाँ KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है। आपको बता दें की यह मैच कोलकाता के लिए करो या मारो वाली स्तिथि का है । आज की हार के बाद कोलकाता का प्लेऑफ का सपना टूट सकता है । लिहाजा यह मैच कोलकाता के लिए बेहद अहम् होने वाला है ।
उमरान मलिक का कहर जारी
उमरान का कहर जारी है । जहाँ आज वे सटीक और लाइन और लेंथ से अपने पहली ओवर में गेंदबाज़ी की जहाँ उन्होंने पहले से ही बैक फुट आये नितीश राणा को अपने रफ़्तार से पीछे भेजा फिर उनके कमजोरी का फायदा उठाया और उन्हें चलता किया । नीतीश राणा 26 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर शशांक सिंह को कैच थमा बैठे।
घटना 8 वें ओवर की तीसरी गेंद की है जहाँ उमरान मलिक को विलियम्सन ने गेंद थमाई ।नितीश राणा ने बिल्कुल खराब शॉट खेला और खूब पर बेहद नाराज़ नज़र आये। राणा किसी भी तरह से उस शॉट को खेलने की स्थिति में नहीं थे। उमरान ने लेंथ डिलीवरी फेंकी और नितीश राणा बिना किसी सोच के गेंद को स्कूप करना चाहा और गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर गई जहाँ शशांक सिंह ने उनका शानदार कैच पकड़ा ।
उमरान ने उसी ओवर में अजिंक्य रहाणे को भी चलता कर दिया। जहाँ 8 वीं ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे हवाई शॉट कहने के चक्कर में कट शॉट लगाया , वहीँ शशांक ने शानदार ढंग से अपने दाहिनी ओर भागते हुए कटक को पूरा किया और रहाणे की पारी का अंत किया ।
— Varma Fan (@VarmaFan1) May 14, 2022
एक ही ओवर में कोलकाता ने अपने दो विकेट खो दिए जहाँ एक बार फिर रफ़्तार एक्सप्रेस उमरान का जलवा दिखा । वहीँ उमरान ने अपने दूसरे ओवर में श्रेयस को भी चलता किया । जहाँ 147.8 किमी के स्पीड से आती गेंद पर श्रेयस चकमा खा बैठे और डीप मिड विकेट पर फ्लिक शॉट लगाने के चककर में राहुल को कैच थमा बैठे ।
कोलकाताः वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती।
हैदराबादः अभिषेक शर्मा, केन विलियम्सन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यान्सेन, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन और उमरान मलिक।







