आईपीएल 2022 में कई बार खराब स्तर के अंपायरिंग की वजह से बल्लेबाज को आउट होकर बाहर जाना पड़ा है। इसी कड़ी में मुंबई और कोलकाता के बीच हुए आईपीएल के 56 वें मैच में रोहित शर्मा का विवाद से भरा हुआ थर्ड अंपायर का निर्णय किसी के गले से नहीं उतर रहा ।जहां अल्ट्रा एज प्रणाली की एक गलत स्पाइक की वजह से मुंबई को मैच गवानी पड़ी यह साफ है। आगे खबर विस्तार से ।
कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 56 वां मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया। जहां डी वाई पाटिल स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के बावजूद मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 52 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 17 . 3 ओवर में 113 रनों पर ही ढेर हो गई।
रोहित शर्मा का विवादास्पद मैच की हार का कारण
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम साउदी की गेंद पर आउट करार दिए गए। टिम साउदी की पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने कैश आउट की अपील की जहां ऑन फील्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करा दिया ।
गलत निर्णय पड़ा भारी
हालांकि विकेटकीपर के कहने पर श्रेयस अय्यर ने डीआरएस रिव्यू लिया जहां थर्ड अंपायर रिव्यु पर साफ झलक रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया है लेकिन अल्ट्राएज में हलचल दिखाई दे रही हैं इसी हलचल को साक्षी मानते हुए तीसरे अंपायर ने रोहित शर्मा को विवादास्पद तौर पर आउट दे दिया।
ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए 43 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 6 ,रमनदीप ने 12, पोलार्ड ने 15 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि अंतिम के 6 ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 66 रनों की दरकार थी ।वही 15 ओवर में गेंदबाजी करने आए पैट कमिंस ने कहर बरपाया जहां उन्होंने अपनी एक ही ओवर में ईशान किशन और डैनियल और मुर्गन अश्विन को चलता कर सनसनी फैला दी। एक ओवर में 3 विकेट गिरने के साथ ही मुंबई हार की ओर अग्रसर हो उठ।
कोलकाता की पारी की बात की जाए कोलकाता की ओर से वेंकटेश और नितेश 43-43 रनों की पारी खेल। रिंकू सिंह ने 19 गेंद पर 23 रन की नाबाद पारी खेली।
इस मैच में 10 रन देकर पांच विकेट झटक ने वाले जसप्रीत बुमराह का आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में दिल्ली के खिलाफ 14 रन देकर चार विकेट लिया था।
यह दूसरा मौका था जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार तीन मैचों में मुंबई इंडियन को हराया हो।
— Diving Slip (@SlipDiving) May 9, 2022
साल 2011 में भी चार गेंदबाजों ने एक पारी में 5 विकेट चटकाए थे वहीं साल 2022 में इस बार 4 गेंदबाजों ने 5 विकेट लेकर उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।







