आईपीएल 2022 के 50 वें मैच में बेहद रोमांचक ढंग से दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रनों से रौंदा।
टॉस जीतकर हैदराबाद से कप्तान केन विलियमसन ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली का प्रेस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं दूसरी ओर पॉवेल ने 67 रन बनाकर समा बांध दिया।
वहीं मैच में एक ऐसा वक्त भी आया जब वार्नर अपना शतक से 8 रन से दूर थे जहां वे शतक बना सकते थे लेकिन पॉवेल ने आखिरी ओवर में खुद स्ट्राइक रखा। क्या ऐसे वजह थी जिसके कारण पॉवेल ने नहीं दिया वार्नर को स्ट्राइक। इसका खुलासा उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में किया।
पॉवेल ने जड़ा आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक
पॉवेल ने आईपीएल में अपना पहला और बेहद खास अर्धशतक पूरा किया जहां उन्होंने 191 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। एक समय मंदीप के 0 और ऋषभ पंत के 26 रन की आतिशी पारी के बाद भूचाल लेकर आए। जहां उन्होंने है गेंदबाज की जमकर कुटाई की।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर पावेल ने खोला राज
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर पूछे जाने पर पॉवेल ने कहा की आखिरी ओवर में वार्नर को मैं एक रन देकर स्ट्राइक पर लाना चाह रहा था जिससे की वे अपने शतक को पूरा करे लेकिन वार्नर ने उन्होंने कहा की टीम के हित में कार्य करें और लंबी शॉट लगाए। पॉवेल ने उनका कहा माना और उमरान मलिक के आखिरी ओवर में 19 रन बनाए और टीम का स्कोर 200 के पर पहुंचाया। वहीं नॉन स्ट्राइकर एंड से वार्नर ने पॉवेल की जमकर शॉर्ट की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया।
यह वार्नर की टीम स्प्रिट ही तो है जहां उन्होंने अपने आंकड़ों की परवाह किए बिना टीम के हित के लिए पहले सोच रखी। वहीं पॉवेल क्लीन हिट कर। रहें थे और एंकर की भूमिका में थे उस गति और फॉर्म को देखते हुए वार्नर ने उन्हें स्ट्राइक पर रह कर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की सलाह दे दी। यही वह बड़ी वजह थी जिसके कारण आखिरी ओवर में पॉवेल ने स्ट्राइक अपने पास रखी।







