IND vs WI: विराट ने मैच में खेले केवल 4 गेंद लेकिन तोड़ दिया सचिन का महा रिकॉर्ड, जानिए

0
81
views
IND vs WI: Virat played only 4 balls in the match but broke Sachin's record in the month, know
IND vs WI: विराट ने मैच में खेले केवल 4 गेंद लेकिन तोड़ दिया सचिन का माह रिकॉर्ड, जानिए PC: BCCI

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में  6 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए अपने खेले गए 1000वें वनडे मैच को शानदार जीत दर्ज कर इतिहास के पन्नों में रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया ।

वेस्टइंडीज को भारतीय गेंदबाज़ों ने समेटा 

गौरतलब है की टॉस हारने के बाद बल्लेबाज़ी करने उत्तरी वेस्टइंडीज की टीम को भारतीय गेंदबाज़ों ने महज 176 रन पर चलता किया । इसके उपरांत  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा  ने शानदार (60) की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके सौजन्य से भारतीय टीम ने 132 गेंद शेष रहते ही पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को करारी हार का स्वाद चखाया ।टीम इंडिया की ओर से  युजवेंद्र चहल ने चार और वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए ।

विराट ने खेली महज 4 गेंद तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 4 गेंद पर 8 रन बनाये । जहाँ महज 4 गेंद खेलकर कोहली ने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है । जहाँ अब वह भारतीय मैदान पर कुल 96 पारियों में 5002 रन बनाए हैं। जहां वह पहले मैच में 6 रन बनाने के साथ ही भारतीय मैदानों पर 5000 रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं वहीँ उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है ।

आपको बात दें की क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले प्लेयर सचिन तेंदुलकर ने डोमेस्टिक ग्राउंड में 127 परियों में  5000 रन पूरे किये थे ।वहीं विराट कोहली 96 पारियों में 5002 रन बना लिए हैं, वहीं 6 रन बनाने के साथ ही विराट  96 पारियों में 5000 रन पुरे कर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल की है ।

1000 वें मैच में बना इतिहास

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने 1000 वें मैच में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है । जहाँ भारतीय टीम ने 518 मैचों में जीत वहीँ 431 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था । जहाँ  भारतीय टीम का विनिंग प्रतिशत 51.85 दर्ज किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here