वीडियो: उमेश यादव बने सुपरमैन, एक हाथ से कैच पकड़ मचाया धमाल , देवदत्त के पांव तले जमीन खिसकी

0
143
views
Umesh Yadav became Superman, caught the catch with one hand, the ground slipped under the feet of Devdutt
PC: IPL/Twitter

आई पी एल 2022 का 47 वां मुकाबला वानखेडे स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है ।जहां इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम में लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं करुण नायर को मिचेल की जगह टीम में मौका मिला है।



नहीं चला देवदत्त का बल्ला

गौरतलब है कि राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में जो स्वेटर और देवदत्त मैदान पर उतरे ।जहां दोनों से ही लंबी पारी की उम्मीद थी वही 7 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका उमेश यादव ने दिया जहां उन्होंने देवदत्त को अपने ही गेंद पर कैच आउट कर सनसनी फैला दी ।



पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने शानदार गेंद फेंकी जिसे देवदत्त समझ नहीं पाए और उसे स्ट्रेट ड्राइव लगाने की कोशिश में शॉर्ट खेला ।उमेश यादव ने फुर्ती दिखाते हुए उमेश यादव ने अपने हाथों को गेंद की दिशा में ले गए एवं पहले प्रयास में गेंद हाथ से लेकर थोड़ी धीमी हुई और वह जैसे ही जमीन पर गिरने लगी उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच को अपने हाथों में पकड़कर देवदत्त की पारी का अंत किया।

देवदत्त ने 5 गेंदों में 2 रन बनाएं एवं उमेश यादव के शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की वजह से उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। तीसरे ओवर में देवदत्त पडिक्कल 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

कोलकाता की टीम में दो बड़े बदलाव किये गए हैं . हर्षित राणा और वेंकटेश अय्यर की जगह अनुकूल रॉय और शिवम मावी को मौका दिया है। वहीं, राजस्थान की टीम  ने करुण नायर की जगह डैरिल मिचेल को शामिल किया है।

राजस्थान की टीम



जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

कोलकाता की टीम

एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), नीतीश राणा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here