26 मैच हुए समाप्त: पर्पल-ऑरेंज कैप में हुआ बड़ा उलटफेर, टॉप-4 में राहुल-डि कॉक का धमाल, देखें टॉप 10 की सूची

0
94
views
26 matches ended: Big upset in Purple Orange Cap, Rahul-de Kock in top-4, see top 10 list

आईपीएल 2022 का 26 वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया ।जहां लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए दो बहुमूल्य अंक अर्जित करते हुए प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। वह लगातार मुंबई की छठी हार है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए ।जहां लखनऊ  के कप्तान लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में अपना तीसरा शतक ठोका ।जहां उन्होंने  नाबाद 103 रनों की पारी खेली।

लक्ष्य पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 181/9 रन बना पाई।  मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर सूर्यकुमार रहे जहां उन्होंने 37 रनों की पारी खेली, पोलार्ड ने 14 गेंद में 25 रन बनाए। लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से आवेश खान ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं रवि बिश्नोई, मार्कस स्टोइनिस ,जेसन होल्डर और चमीरा को एक-एक सफलता हाथ लगी।

26 मुकाबले के बाद: ऑरेंज कैप की टॉप-10 की लिस्ट

यह आंकड़े 26 मैच के हैं ।लोकेश राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 103 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप 2022 की सूची में दूसरे पायदान पर आ चुके हैं । जहां उन्होंने छह मैच में 235 रन 47 के औसत से बनाया है। वही पहले पायदान पर जॉस बटलर 272 रनों के साथ हैं। तीसरे पायदान पर हार्दिक पांड्या 228 रन के साथ हैं। चौथे स्थान पर 24 रन की पारी खेल क्विंटन डी कॉक आ गए हैं। जहां उन्होंने 6 मैच में 212 रन 35.3 के औसत से बनाए हैं। पांचवें स्थान पर शिवम दुबे 207 रनों के साथ हैं।

26 मुकाबले के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

ये आंकड़े 26 मैच तक के हैं ।आईपीएल पर्पल कैप 2022 की सूची में 26 मैचों के बाद यजुवेंद्र चहल पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर बनी हुए है। वही आवेश खान ने इस मैच में 3 विकेट लेकर दूसरे पायदान 11 विकेट के साथ आ गए हैं । नटराजन 11 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर खिसक कर आ चुके हैं। चौथे स्थान पर उमेश यादव 10 विकेट के साथ है। पांचवें पायदान पर कुलदीप यादव 10 विकेट के साथ बने हुए हैं।

पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

26 matches ended: Big upset in Purple Orange Cap, Rahul-de Kock in top 3, see list of top 10

अंकतालिका की बात की जाए तो लखनऊ सुपरजाइंट्स के 18 रनों से जीत के उपरांत लखनऊ सुपरजाइंट्स अंक तालिका में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है । गुजरात की टीम भी 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है। तीसरे स्थान पर राजस्थान  6 अंकों के साथ है । चौथे पायदान पर पंजाब  6 अंकों के साथ है। आपको बता दें कि यह मुंबई की आईपीएल सीजन-15 में लगातार छठी हार है। आईपीएल इतिहास में पहली दफा हुआ जब मुंबई में लगातार अपने छह मैच हारे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here