आईपीएल 2022 का 25 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया ।जहां इस रोमांचक मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंद दे दी है। इस जीत के बाद हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत है, वही कोलकाता नाइट राइडर्स किया लगातार दूसरी हार।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन का बड़ा स्कोर बनाया ।जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर एंड नीतिश राणा जिन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 54 रन बनाए ।वहीं रसेल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 49 रन बनाए है ।
जीत के हीरो रहे राहुल
एक समय कोलकाता का यह स्कोर हैदराबाद के लिए भारी पड़ रहा था जब पावर प्ले में अभिषेक (3) रन और विलियम्सन (17) रन पर आउट हो गए । वहीँ संकट मोचक बने राहुल त्रिपाठी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए केवल 21 गेंदों में अपने IPL करियर का 8वां अर्धशतक पूरा किया। वहीँ उन्होंने अपनी पारी में कुल 6 छक्के और 4 चौके जड़े, वहीँ उनका साथ एडेन मार्करम ने दिया और कुल 36 गेंद पर 68 रन बनाकर सनसनी फैला दी और मैच को छक्का लगाकर जीत हैदराबाद के नाम कर दिया ।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए मैन ऑफ द मैच बने राहुल ने किसको दी बधाई ।

” केकेआर के साथ बिताया गया सीजन बेहद खास था और अब SRH के साथ भी खास है। रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी बेहद खास रही , ” वहीँ वरुण अच्छी गेंदबाजी करते पाए गए। वरुण के ओवर मैंने उनपर दवाब डालने लिए हवाई शॉट्स खेले। मुझे उम्मीद नहीं थी कि बरुन पिच ऑफ साइड पर गेंदबजी करेगा । यह पूर्व नियोजित नहीं था लेकिन मैंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। मैं पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य से जूझ रहा हूं और प्रबंधन ने मेरे साथ बहुत अच्छा काम किया है।
अंकतालिका

अंक तालिका में बड़ा फेरबदल हुआ है जहाँ हैदराबाद को 2 अंकों का इजाफा हुआ है और हैदराबाद की टीम 6 पॉइंट्स के साथ 7 वे स्थान पर काबिज है ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
KKR: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, सुनील नरेन, उमेश यादव, अमन हकीम खान, वरुण चक्रवर्ती।
SRH: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, शशांक सिंह, जगदीश सुचित, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येन्सन, उमरान मलिक, टी नटराजन।







