25 मैच समाप्त, SRH ने कोलकाता को 7 विकेट से रौंदा, ऑरेंज कैप की सूची में रसेल की तूफानी एंट्री, देखें टॉप 10 गेंदबाज- बल्लेबाज का प्रदर्शन 

0
101
views
25 matches ended, SRH thrashed Kolkata by 7 wickets, Russell's stormy entry in the Orange Cap list, see Top 10 bowlers - batsman's performance
PC: Twitter

IPL 2022 के 25वें मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और  सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया । जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता ने  हैदराबाद के समक्ष जीत के लिए 176 का लक्ष्य  रखा है। KKR ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल  175 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में हैदराबाद ने 7 विकेट से जीत दर्ज की । यह हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है और पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 7 वें स्थान पर 6 अंक के साथ हैं ।

कोलकाता की ओर से नितीश राणा ने सर्वाधिक  54 रन की पारी खेली, पावर हीटर बल्लेबाज़  आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली, हालाकिं वे एक रन से अर्धशतक से चुके । श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों पर 28 रन बनाए।SRH के लिए टी नटराजन ने 3 विकेट हासिल किये वहीँ उमरान मालिक ने सधी हुई गेंदबाज़ी की और 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने पावर प्ले में 2 विकेट खो दिए थे, जहाँ अभिषेक (3) और केन विलियम्सन (17) रन बनाकर आउट हो चुके थे । उसके उपरांत राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने शानदार साझेदारी निभाई । राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी  करते हुए महज 21 गेंदों में अपने IPL करियर का 8वां अर्धशतक को पूर्ण किया और कुल 71 रन बनाये ।एडेन मार्करम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 68 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके जड़े ।

25 मैच के बाद : सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर

25 matches ended, SRH thrashed Kolkata by 7 wickets, Russell's stormy entry in the Orange Cap list, see Top 10 bowlers - batsman's performance
PC: Twitter
POS PLAYER MATCHES INNS RUNS AVG SR 4S 6S
1 जोस बटलर 5 5 272 68.00 152.81 23 18
2 हार्दिक 5 5 228 76.00 136.53 26 6
3 शिवम दुबे 5 5 207 51.75 176.92 16 13
4 शुभमन गिल 5 5 200 40.00 152.67 20 5
5 शिखर धवन 5 5 197 39.40 133.11 19 6
6 हेटमायेर 5 5 197 65.67 177.48 12 15
7 रोबिन उथप्पा 5 5 194 38.80 163.03 17 12
8 क्विंटन डि कॉक 5 5 188 37.60 132.39 21 3
9 रसेल 6 5 179 59.67 179.00 11 16
10 ईशान किशन 5 5 178 44.50 121.92 20 3

 

आंद्रे रसेल ने आतिशी पारी खेलते हुए 25 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए और ऑरेंज कैप की लिस्ट में अब 9 वें स्थान पर आ गए हैं । रसेल ने कुल 6 मैच में 179 रन बना लिए हैं और ईशान किशन के 178 रन से आगे निकल गए हैं । पहले  स्थान पर बटलर 272 रन के साथ टॉप पर हैं ।

25 मैच के बाद पर्पल कैप : टॉप-10 गेंदबाज़ की लिस्ट

PC: Twitter
Player Mat Overs Runs Wkts BBI Ave
चहल 5 20.0 136 12 4/41 11.33
नटराजन 5 20.0 170 11 3/37 15.45
कुलदीप यादव 4 15.4 116 10 4/35 11.60
हसरंगा 5 19.0 155 10 4/20 15.50
उमेश यादव 6 24.0 163 10 4/23 16.30
फेर्गुसन 5 20.0 154 8 4/28 19.25
आवेश खान 5 18.4 158 8 4/24 19.75
खलील अहमद 3 12.0 86 7 3/25 12.28
बोल्ट 4 16.0 116 7 2/23 16.57
चाहर 5 20.0 145 7 3/25 20.71

 

टी नटराजन ने केकेआर के कुल 3 प्लेयर को चलता किया । जहाँ उन्होंने  वेंकटेश अय्यर (6), नितीश राणा (54) और सुनील नरेन (6) को चलता किया । IPL 2022 में नटराजन 5 मैचों में 11 विकेट लेने के साथ टॉप-2 में एंट्री कर चुके हैं ।

अंकतालिका

25 matches ended, SRH thrashed Kolkata by 7 wickets, Russell's stormy entry in the Orange Cap list, see Top 10 bowlers - batsman's performance

अपने पिछले लगातार 3 मैचों में जीत के साथ हैदराबाद की टीम 6 अंकों के साथ 7 वीं पायदान पर है । वहीँ हार के बाद कोलकाता 6 अंक के साथ चौथे स्थानपर काबिज हों । पहले स्थान पर गुजरात 8 अंकों के साथ मौजूद है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here