MI vs RCB: थर्ड अंपायर के LBW के निर्णय से बौखलाए विराट, मैदान पर पटकने लगे बैट, वीडियो हुआ वायरल

0
201
views
MI vs RCB: VIRAT REACTION AFTER THE DICISION OF THIRD UMPIRE GONE VIRAL

आईपीएल 2022 के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में मैच खेला गया। इस मैच को रॉयल बेंगलुरु ने 7 विकटों से जीत लिया ।वह इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर आ चुकी है। इस मैच में बेहद अजीबोगरीब घटना घटी जब 18.1 ओवर में थर्ड अंपायर के निर्णय से विराट कोहली बौखला से गए उनका सब्र का बांध टूट गया , मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने जोर से आपने बल्ले को मैदान पर दे मारा। यही नहीं वे पूरे मैदान से डग आउट तक खुद से बातें करते हुए पाए गए। जहां निराशा और गुस्सा साफ देखा गया। आखिर क्या है ये मंजरा आगे खबर विस्तार से।

एलबीडब्ल्यू होने पर निराशा हुई विराट कोहली

18.1वें ओवर में यह घटना घाटी जब विराट कोहली 48 रन पर थे और बैंगलोर जीत के बेहद करीब थी । वहीँ विराट अपने अर्धशतक के साथ बैंगलोर को जीत दिलवाने तक मैदान पर मौजूद रहना चाहते थे । लेकिन ऐसा नहीं हुआ । रोहित शर्म आने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए ब्रेविस को गेंद दी । वहीँ  पहली ही गेंद पर कोहली को  एलबीडब्ल्यू आउट करार अंपायर ने दिया ।

एलबीडब्ल्यू आउट दिया जाने पर  कोहली ने इसकी समीक्षा के लिए DRS की मांग की  तीसरा अंपायर पूरी तरह से सुनिश्चित होना चाह रहे थे की गेंद पहले बल्ले से लगा हो जिससे की वे निर्णय ठीक ले पाए । मामला बेहद करीब था हर फ्रेम के साथ भी अंपायर को ये साबुत नहीं मिल पा रहा था की गेंद ने पहले बल्ले का किनारा लिया है । लिहाजा  अंपायर को पुख्ता सबूत ना होने के कारन ग्राउंड अंपायर के निर्णय को सही ठहराया और  कोहली एल बी डब्ल्यू बोल्ड हुए ।

कोहली ने गुस्से में पटकी जमीन पर बैट

इसके बाद कोहली गुस्से में नज़र आये । जहाँ उन्होंने बल्ले को मैदान से दे मारी । डग आउट तक के सफर में कोहली का गुस्सा थमा नहीं और वे अपने आप से ही बात करते नज़र आये । जहाँ उन्हें यह पता था की पहले गेंद बल्ले से लगा है और फिर पैड से । गनीमत यह रही की उनके आउट होने से टीम के जीत और हार पर फर्क नहीं पड़ा और बैंगलोर ने 7 विकेट से मैच को अपने नामा किया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here