IPL 2022: “युवराज सिंह के चैलेंज “पर अभिषेक शर्मा ने जड़े 75 आतिशी रन, वीडियो हुआ वायरल

0
113
views
IPL 2022: On
PC: Twitter

आईपीएल 2022 अपने चरम पर है। जहां हर मैच के साथ एक नया प्रतिभा और युवा चेहरा मैच विनर बनकर सामने आ रहा है ।कुछ ऐसा ही हुआ सुपर सैटरडे पर जहां डबल हेडर मैच के पहले मुकाबले में चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया ।जिसे सनराइजर्स हैदराबाद में 8 विकेट से जीता ।इस मैच के हीरो रहे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 50 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की आतिशी पारी खेली ।वहीं इसके बाद युवराज सिंह का ट्वीट वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अभिषेक शर्मा को एक बड़ा चैलेंज दिया था जिसे अभिषेक ने पूरा कर दिखाया ।

अभिषेक शर्मा युवराज सिंह के चैलेंज को क्या पूरा

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच में 16 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे शुभमन गिल की शानदार 96 रनों की पारी पर भारत के स्टार पूर्व प्लेयर युवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा था “वेल प्लेड शुभमन टू डाउन फोर टू गो”  इसके बाद उन्होंने अभिषेक शर्मा को टैग कर लिखा कि “शुभमन गिल के इस पारी की बराबरी करें। ”


पंजाब के खिलाफ शुभमन ने अपनी इस पारी में 59 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वही केवल एक मैच के बाद ही अभिषेक शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने में कामयाबी हासिल की ।

 

वहीं मैन ऑफ द मैच रहे   अभिषेक शर्मा ने यह भी साझा किया युवराज से उनके मेंटर हैं और बड़े भाई की तरह उन्होंने उन्हें काफी मोटिवेट भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here