पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का आगाज हो चुका है ।जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाएं। वही जीत के लिए पाकिस्तान को 50 ओवर में 314 रन की दरकार है।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से उनके सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 72 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 101 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जहां उन्होंने मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया। पाकिस्तानी गेंद बाजों की जमकर धुनाई की। कप्तान एरन फिंच ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए। बेन ने 70 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली। जहां वे रन आउट का शिकार हुए। जहाँ वह पाकिस्तान के खिलाफ अब तक चौथी दफा रन आउट का शिकार हो चुके हैं । मार्नस ने 25 रनों का योगदान दिया। कैमरून ने 40 रन की आतिशी पारी खेली ।
पाकिस्तान की गेंदबाजी
पाकिस्तान की ओर से उनके सलामी स्टार गेंदबाज शाहिद अफरीदी को आराम दिया गया। वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए महमूद और हरीश रौफ को 2 सफलता हाथ लगी। इफ्तिखार अहमद और खुश्दिल शाह ने एक-एक विकेट चटकाए।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान का सर्वोच्च सफल लक्ष्य 1987 में पर्थ में 274/9 है। घरेलू धरती पर उनका उच्चतम लक्ष्य 1994 में रावलपिंडी में 251/1 है।
टूटे ये रिकॉर्ड
- फिंच ने 23 रनों की पारी खेलकर गौतम गंभीर के एक दिवसायीय में बनाए गए 5238 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जहां फिंच ने खेले गए कुल 133 वनडे मैच में 5255 रन 41.70 के औसत से अपने नाम किया है।
2 ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने की श्रेणी में हेड ने पोंटिंग को पछाड़ा
57 गेंदें – जेम्स फॉल्कनर बनाम भारत, नवंबर 2013
66 गेंदें – मैथ्यू हेडन बनाम वेस्टइंडीज, मार्च 2007
69 गेंदें – शेन वॉटसन बनाम बैन, अप्रैल 2011
70 गेंदें – ट्रैविस हेड बनाम पाक, मार्च 2022
71 गेंदें – रिकी पोंटिंग बनाम आरएसए, मार्च 2006
3.बेन मैकडरमोट ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बार बल्लेबाजी की है।वह सर्वाधिक 4 बार रन आउट हो चुके हैं।
4.ऑस्ट्रेलिया की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर बने ट्रैविस हेड जिन्होंने केवल 70 गेंद में यह कारनामा अपने नाम किया ।
5.ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले आठवें प्लेयर बन गए हैं ।
6.एकदिवसीय क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ पाकिस्तान के लिए सबसे खराब जीत / हार का अनुपात:
ऑस्ट्रेलिया – .𝟒𝟕𝟎
इंग्लैंड – 0.571
दक्षिण अफ्रीका – 0.588
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जाहिद महमूद
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):
एरोन फिंच (captain), ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, मार्नस लाबुस्चगने, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्वेपसन







