पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां पाकिस्तान में कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 72 गेंदों पर 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीँ वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर बन चुके हैं ।
इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। जहां वे ऑस्ट्रेलिया की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज़ शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज़ बन गए हैं। वहीं सबसे तेज शतक बनने वाले ऑस्ट्रेलिया की ओर से आठवें प्लेयर बन गए हैं हेड ।
ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर
100 off 70. Travis head means business today! This is some knock. A fantastic and exciting century! 🔥 #PAKvAUS pic.twitter.com/FGKSuu88Ni
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) March 29, 2022
ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर की सूची में गैलन मैक्सवेल टॉप पर है। जहां उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक जड़ा था।
दूसरे पायदान पर जेम्स फॉकनर है जिन्होंने भारत के विरुद्ध 2013 में 57 गेंदों पर शतक जड़ा था ।
तीसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ है जिन्होंने भारत के खिलाफ 2020 में 62 गेंदों पर शतक जड़ा था ।
चौथे पायदान पर स्मिथ स्थित है जिन्होंने भारत के खिलाफ 2020 में 62 गेंदों पर शतक जड़ा था ।
पांचवें पायदान पर हेडन है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में 66 गेंदों पर शतक जड़ा था ।
छठे पायदान पर एडम गिलक्रिस्ट है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2006 में 67 गेंदों पर शतक जड़ा था ।
सातवें पायदान पर शेन वाटसन है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2011 में शतक जड़ा था।
आठवें पायदान पर ट्रैविस हेड ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2022 में 70 गेंदों पर शतक जड़ा है।
नवें स्थान पर पोंटिग हैं जिन्होंने 71 गेंद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जमाया था ।
शतक के मामले में मैक्सवेल की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिनिशर बल्लेबाज मैक्सवेल ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया खेलते हुए 116 मैचों में 3230 रन बनाए हैं । जिसमें उन्होंने 2 शतकीय पारी खेली है ।वही हेड जिन्होंने खेले हैं कुल 43 मैचों में 1374 रन बनाए हैं ।जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के साथ मैक्सवेल की 2 शतकों की बराबरी कर ली है ।
पाकिस्तान की ओर से ये दो प्लेयर कर रहे हैं डेब्यू
जाहिद महमूद और मोहम्मद वसीम जूनियर आज अपना वनडे डेब्यू करेंगे। पाकिस्तान के अफरीदी को एक मैच में आराम दिया गया है ।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ये 2 प्लेयर कर रहे हैं डेब्यू
नाथन एलिस और मिच स्वेपसन ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू कर रहें हैं ।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, जाहिद महमूद
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):
एरोन फिंच (captain), ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, मार्नस लाबुस्चगने, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्वेपसन







