IPL 2022: हार्दिक में जीता टॉस, 4 विदेशी प्लेयर के साथ गुजरात व 3 विदेशी प्लेयर के साथ लखनऊ उतरी, देखें टीमें

0
113
views
IPL 2022: Hardik won the toss, Gujarat with 4 foreign players and Lucknow with 3 foreign players, see teams
PC: IPLT20/Twitter

आईपीएल 2022 का चौथा मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है ।इसका अर्थ साफ है कि लखनऊ सुपरजाइंट्स बल्लेबाजी करती हुई पहले अब नजर आएंगे। टॉस  के दौरान हार्दिक पांड्या ने साफ किया कि उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन, वेड , राशिद और मिलर इन चारों प्लेयर्स को आजादी दी है कि वह अपना नेचुरल गेम खेलें। वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि इस मैच में वे लुईस, क्विंटन डिकॉक और चमीरा इन तीन विदेशी प्लेयर के साथ उतरे हैं।

पहली ओवर की पहली गेंद में लोकेश को किया शमी ने चलता

खबर लिखे जाने तक पहली ओवर की पहली गेंद पर शमी ने लोकेश राहुल को आउट कर दिया है ।

टॉस के बॉस से हार्दिक पांड्या

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांडे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । गुजरात टाइटन की टीम तीन विदेशी प्लेयर ओं के साथ उतरी है जिनमें लॉकी फर्ग्यूसन, वेड,  राशिद खान और डेविड मिलर है। गौरतलब है कि आईपीएल में पहली बार हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

लोकेश राहुल कि लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी जहां लोकेश राहुल लुईस क्विंटन डी कॉक और चमीरा तीन विदेशी प्लेयर ओं के साथ मैदान पर उतरे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

 

केएल राहुल (captain), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):

शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here