IPL-2022 का महाकुंभ शुरू हो चुका है। आईपीएल सीजन 15 की खेले गए कुल 2 मैचों में “यादवों” का दबदबा बरकरार है ।जहां पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सबको अचंभित किया। वहीं आई पी एल 2022 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव और कुलदीप यादव ने अपना जलवा बिखेरा ।हाल में ही वीरेंद्र सहवाग ने भी एक ट्वीट कर इस आईपीएल को “यादवों की आईपीएल” बताया। आगे बात करते हैं उमेश यादव, ललित यादव तथा कुलदीप यादव की प्रदर्शन के बारे में।
सहवाग का ट्वीट
Abhi tak toh yeh Yadavon ki IPL rahi hai.
Very happy for two hardworking guys, Umesh yesterday and Kuldeep today #DCvMI— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 27, 2022
उमेश यादव
चेन्नई और कोलकाता के बीच आईपीएल 2020 का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ।जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच को 6 विकेट से जीता ।कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किया ।वहीं उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। जहां उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन कर ऋतुराज गायकवाड और कन्वे को आउट किया।
कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav)
आई पी एल 2022 में कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जगह दी ।जहां कुलदीप यादव ने फ्रेंचाइजी के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई के विरुद्ध सीजन के पहले मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर तीन सफलता अर्जित की, कुलदीप यादव ने सर्वप्रथम रोहित शर्मा उसके उपरांत अनमोलप्रीत सिंह तथा पोलार्ड को पवेलियन भेजा ।जहां उनकी सभी भी गेंदबाजी ने मुंबई इंडियन को 200 के पार पहुंचने से रोका।
ललित यादव (LALIT Yadav)
दिल्ली कैपिटल की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ललित यादव भले ही सितारों में ना गिर जाते हों, लेकिन उनका प्रदर्शन और उनके खेलने का अंदाज से यह साबित हो गया कि वह कोई स्टार बल्लेबाज से कम नहीं है ।जहां ललित यादव ने 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 48 रन बनाए और अक्षर पटेल के साथ बहुमूल्य 75 रनों की साझेदारी निभाकर हारती हुई दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलवा दी । गौरतलब है कि उमेश यादव ललित यादव तथा कुलदीप यादव ने आई पी एल 2022 के पहले दो मैचों में काफी सुर्खियां बटोरी और आने वाले मैचों में भी अब इनकी इन पर लोगों और फैन उसकी निगाहें टिकी होंगी।







