आईपीएल पुरुषों की अपार सफलता के उपरांत अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला आईपीएल करवाने के प्रस्ताव के साथ आगे आई है ।जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बोर्ड मीटिंग में 2023 से महिला इंडियन प्रीमियर लीग शुरू करने पर हामी भरी है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि पुरुष वर्ग के 10 फ्रेंचाइजी को महिला आईपीएल टीमों को खरीदने का पहला अवसर प्रदान किया जाएगा ।आईपीएल संचालन परिषद की अहम बैठक के दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला आईपीएल को लेकर प्रस्ताव पारित किया है जहां अगले सत्र में लिखकर शुरुआत की जा सकती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी कर ली है तैयारी 5 से 6 टीम हो सकती है पहले चरण में शामिल
Good news for women’s cricket. @BCCI mulls over Women’s IPL with six teams in 2023.@IPL @BCCIWomen @ThumsUpOfficial #IPL #WomensCricket #WomensIPL #thumsup #toofan #thumsupstrong pic.twitter.com/tInlyoEIps
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) March 25, 2022
पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अगले सत्र में महिला आईपीएल की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में पांच से 6 टीमें आईपीएल का हिस्सा हो सकती हैं . गौरतलब है कि इस सीजन में 3 महिला टीमों का पुरुष वर्ग के आईपीएल साथ चार मैच कराने की योजना का प्रस्ताव आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल द्वारा पारित किया गया है गौरतलब है कि इस प्रदर्शनी मैच का आयोजन पुणे में किया जाएगा।
देश विदेशी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
गौरतलब है कि देश एवं विदेश के अलग-अलग जगहों से खिलाड़ियों को महिला आईपीएल टीम में मौका दिया जाएगा ।वहीं अब यह साफ नहीं किया गया है कि पाकिस्तान की प्लेयर्स को मौका दिया जाएगा या नहीं हालांकि यह पहले भी स्पष्ट किया गया है घरेलू श्रृंखला एवं मैचों में किसी भी पाकिस्तान के प्लेयर को सहभागिता नहीं दी जाएगी ।हालांकि महिला वर्ल्ड कप 2022 मैं यह भी देखा गया कि भारत और पाकिस्तान के मैच के उपरांत भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर के साथ सेल्फी ली और काफी समय बिताया जिसके उपरांत ट्विटर पर कई दिग्गज प्लेयर ने इस लम्हों को सराहा और खेल भावना का परिचय देने वाला बताया ।
फिर से दिखेगा झूलन, स्मृति मंधाना, मिताली राज का स्वैग
मौजूदा दौर में आईसीसी वूमेन विश्व कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच चुकी है ।जहां 27 मार्च को भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से अगर यह मैच भारतीय टीम जीती है तो वह अपने से फाइनल की टिकट पक्की करेगी ।वहीं क्रिकेट के बढ़त क्रेज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला आईपीएल का प्रस्ताव पारित किया है वही देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले सत्र में महिला आईपीएल टीम में कितनी फ्रेंचाइजी हिस्सा लेते हैं और कितनी टीमें बनती हैं।







