वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले मोहममद शमी का जादू फिर से सर चढ़कर बोला, जहाँ एक समय 397 रन बनाने के बाद भी एक समय भारतीय टीम मिचेल और विलियम्सन के साझेदारी से बैकफुट पर जाती नज़र आने ही लगी थी की मोहम्मद शमी को जैसे ही रोहित शर्मा ने 33 वे ओवर में गेंद थमाई मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा के साथ पुरे भारत को निराश नहीं किया । जहाँ 33 वे ओवर में पहले केन विलियम्सन और फिर लेथम को चलता कर मैच का रुख और मोमेंटम भारत की तरफ मोड़ दिया । वहीँ वह रुके नहीं बल्कि मैच में कुल 7 विकेट हासिल कर भरतीय टीम के जीत में अहम् भूमिका अदा की ।
मैच का लेखा जोखा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 397 रन बोर्ड पर लगाए। भारत की तफ से विराट कोहली ने 117 रनों की पारी खेली और वनडे करियर का 50वां शतक पूरा किया . इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने तूफानी 105 रन बनाए. वहीं शुभमन गिल ने 80 रन स्कोर का योगदान दिया कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को तेज शुरुआत दी । टीम सऊदी कीवी की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 10 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट हासिल किये ।
33 वे ओवर में मचा तूफान

भारत के लिए एक समय संकट बने मिचेल और विलियम्सन को आउट करना भारतीय टीम के लिए चुनौती बन गई , जहाँ तीसरे विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 149 गेंदों में 181 रनों की साझेदारी की. वहीँ मोहम्मद शमी ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान केन विलियमसन को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट करवाकर भारतीय टीम को मैच में फिर से ला खड़ा किया . विलियमसन ने 73 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली. शमी अब कहाँ रुकने वाले थे जहाँ उन्होंने इन स्विंग से ओवर की चौथी गेंद पर टॉम लाथम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने अपना शिकंजा पूरी तरह से कस लिया ।
वीडियो
Watch the Greatest spell in the World Cup history. bowled by Mohammad Shami 7(57) | (Every Wicket 👇) #INDvsNZ | #RohitSharma𓃵 | #Shami pic.twitter.com/8uy5j9TA7q
— Immy|| 🇮🇳 (@TotallyImro45) November 15, 2023







