पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क का कहर बदस्तूर जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंद बाज स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम के नाक में दम कर दिया है।
स्टार्क ने पाकिस्तान की पहली पारी में चार बल्लेबाज़ों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसमें रिज़वन और फवाद का विकेट बेहद सनसनीखेज रहा। जिसमें स्टार्क की तेज गेंद का कोई भी उत्तर फवाद और रिज़वन के पास नहीं दिखा। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर स्टार्क की बेहतरीन गेंद की वीडियो साझा की है।
गद्दाफी स्टेडियम में स्टार्क का तूफान
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जहाँ उन्होंने 20. 4 ओवर में 6 मेडन ओवर फेंके। वहीं उन्होंने चार विकेट लेकर 33 रन दिए ।वही बाबर को एलबीडबल्यू के साथ रिजवान, फवाद आलम और नसीम शाह को क्लीन बोल्ड किया। फवाद और रिजवान को अपनी शानदार इन स्विंग से बोल्ड करते हुए काफी सुर्खियां बटोरी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का दौर जारी है ।
स्टार्क ने किया रिजवान को क्लीन बोल्ड वीडियो
Starc with a thunderbolt. Rizwan heads back. #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/4QIZ7ss83e
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 23, 2022
स्टार्क नहीं किया फवाद को क्लीन बोल्ड: वीडियो
Starc gets Fawad! #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/hsVmXXMK0v
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 23, 2022
मैच समरी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 391 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ख्वाजा ने 91 रन की शानदार पारी खेली, जहां पर 9 रनों से शतक से चूके ।वहीं स्टीव स्मिथ ने 59 रन का योगदान दिया ।वहीं ग्रीन ने 79 रन की पारी खेली ।विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 67 रन बनाए।
पाकिस्तान की गेंदबाज़ी
पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने चार विकेट चटकाए। वहीं शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट हासिल किए। नोमान अली तथा साजिद खान को एक-एक सफलता हाथ लगी।
पाकिस्तान की पहली पारी बल्लेबाजी
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए ।पाकिस्तान की ओर से शफीक 81 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अजहर अली ने 78 रन तथा बाबर आजम ने 67 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंग्स ने 24 ओवर में 56 रन देकर 5 विकेट चटकाए ।वहीं स्टार्क ने 20.4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।







