Asia Cup Final: भारत और श्रीलंका के बीच हुए एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 के फाइनल में 10 विकेट से श्रीलंका को रौंदकर अपनी कप्तानी में दूसरी बार भारतीय टीम को ट्रॉफी दिलाई है । जहाँ सिराज की अगुवाई में भारतीय पेस तिकड़ी ने कहर मचाते हुए श्रीलंका के 10 के 10 विकेट अपने नाम किये वहीँ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर कप पर कब्ज़ा किया । वहीँ ट्रॉफी उठाने के दौरान ईशान किशन ने तिलक वर्मा के सर पर टपली बजा दी । जहाँ तिलक की एक भूल ने ईशान किशन को यह करने पर मजबूर कर दिया ।
सिराज का जलवा
भारतीय टीम टॉस हारकर दवाब में थी , लेकिन आज भारतीय तेज गेंदबाज़ी ने अपना लोहा पुरे विश्व को मनवाया । जहाँ भारतीय टीम ने श्रीलंका की टीम को 92 गेंद में 50 के स्कोर पर समेट दिया । सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए वहीँ जीत के लिए मिले 51 रन को गिल और ईशान की जोड़ी ने 37 गेंद पर बिना विकेट के हासिल कर लिया. वहीँ अभी भी 263 गेंद का खेला जाना बांकी था ।
ईशान किशन ने बजा दी टपली
जब प्रसेनशन के दौरान रोहित शर्मा को जय शाह ने ट्रोपी दी इसके बाद रोहित ने वह ट्रॉफी ईशान को दे दी , जिसके बाद तिलक वर्मा को िसँ किशन ने ट्रॉफी पकड़ने को दिया और यह कहा की थोड़ा बीचे ट्रॉफी को ले जाकर हम ऊपर करेगें लेकिन उनकी समझने के बाबजूद गलती से तिलक वर्मा कप को पूरा ही नीचे रेख देते हैं , जिसे बाद ईशान किशन तिलक वर्मा के सर के ऊपर प्यार भरा टपली बजाते नज़र आ रहे हैं । आईपीएल में लम्बे आरसे से साथ खेल रहे ईशान और तिलक बर्मा की जुगलबंदी ने फैंस का दिल जीत लिया ।
वीडियो
Captain Rohit Sharma collecting Asia cup trophy and then handed it over to youngsters.
My captain 💙🥺
#AsiaCup2023 . #IndvSLpic.twitter.com/RNy66ROK83
— Nisha (@NishaRo45_) September 17, 2023







