वीडियो: रिंकू सिंह ने सुपरओवर में लगातार 3 छक्के ठोक जीताया मैच, 6 गेंद पर चाहिए थे 17 रन, रिंकू ने किया धमाल

0
449
views
Rinku Singh won the match by hitting 3 consecutive sixes in the super over, 17 runs were needed off 6 balls, Rinku did a blast
PC: TWITTER

रिंकू सिंह (Rinku singh) जिस हिसाब से बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब वे टीम इंडिया के एकादश में अपनी जगह पक्की कर लेंगें। ऐसा ही कुछ देखने उत्तरप्रदेश टी 20 लिग (JioUPT20) में जहां सुपरओवर में रिंकू सिंह ने जीत के दिए गए 17 रन के लक्ष्य को लगातार 3 छक्के ठोकर पूरा कर दिया। जहां आईपीएल का तूफानी फॉर्म अब भी लिए घूम रिंकू सिंह ने मानों सिस्टम हैंग कर दिया। जहां तूफानी प्लेयर के लिए अब छक्का बाएं हाथ का काम है।

मैच का लेखा जोखा

मेरठ मावेरिक्स और काशी रूद्र के बीच खेले गए उत्तरप्रदेश टी 20 लिग के तीसरे रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह की मेरठ की टीम ने सुपरओवर में रिंकू सिंह के लगातार दनादन 3 छक्कों की दम पर जीत गई। मैच की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश t20 लीग के तीसरे मुकाबले में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाएं जहां मेरठ के कप्तान माधव ने 52 गेंद पर 87 दिनों की पारी खेली वहीं रिंकू सिंह ने 15 रनों का योगदान किया ।

वहीं जीत के लिए काशी रूद्र को 182 रनों की दरकार थी जिसका पीछा करने उतरी काशी रुद्र की टीम 7 विकेट पर 181 रन बना पाए। काशी रुद्र की ओर से करण शर्मा ने 44 गेंद पर 58 और शिवम बंसल ने 41 गेंद पर 57 रनों की पारी खेली। मैच टाइम होने की स्थिति में मैच सुपर ओवर की ओर बढ़ा।

सुपर ओवर का रोमांच

काशी रुद्र की ओर से करण शर्मा और शिवम बंसल बल्लेबाजी करने उतरे जहां करण शर्मा ने 5 गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए उनके आउट हो जाने पर  तो मोहम्मद शरीफ आए और उन्होंने  एक छक्के की मदद से स्कोर को 16 रन पहुंचा दिया।अब जीत के लिए रिंकू सिंह की टीम को 6 गेंद में 17 रन चाहिए थे।

रिंकू सिंह ने ठोका 3 छक्का

Rinku Singh won the match by hitting 3 consecutive sixes in the super over, 17 runs were needed off 6 balls, Rinku did a blast
PC: TWITTER

रिंकू सिंह स्ट्राइक पर आए जहा वह पहला गेंद रन बनाने से चूक गए । वहीं इसके बाद जो हुआ वह ऐतिहासिक रहा। जहां एक के बाद तीन लगातार छक्का ठोकर रिंकू सिंह ने मैच को मेरठ के नाम कर दिया।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here