वेस्टइंडीज और भारत (West Indies vs India, 3rd ODI) के बीच त्रिनिडाड के मैदान पर तीसरा और निर्णायक मुकाबला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारतीय टीम को आमंत्रित किया . खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं ।आउट होने वाले प्लेयर ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड ने इशान किशन ने जहां 64 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली तो दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड 14 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए ।वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। इशान किशन है वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की श्रृंखला में लगातार तीन अर्धशतकीय पारी ठोकर वेस्टइंडीज के सर जमी पर ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए।
इशान किशन और शुभ्मन गिल की तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज इशान किशन और शुभ्मन गिल ने तूफानी शुरूआत दिलाई ।हालांकि ईशान किशन को दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर उपयोग किया ।इशान किशन (ISHAN KISHAN)ने 8 चौके और तीन जबरदस्त छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली। वहीं खबर लिखे जाने तक गिल ने 64 गेंदों पर 61 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हुई।
इशान किशन ने ठोका बर्थडे का अपना छठा अर्धशतक

गौरतलब है कि ईशान किशन का वेस्टइंडीज दौरा किसी सपने से कम नहीं रहा जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ में लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी ठोकी एवं अपने करियर का छठा अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं वेस्टइंडीज के सरजमी पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे किशन पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने जिन्होंने तीन लगातार मुकाबले में एक दिवसीय क्रिकेट की श्रेणी में अर्धशतक ठोका हो।
दो मैचों की असफलता के बाद ठोका अर्धशतक
शुभमन गिल ने अपने वंडे कैरियर का अपना छठा अर्धशतक ठोका। जहां गिल ने 51 गेंद में 8 चौके की मदद से 50 रन बनाए। जहां इशान किशन और गिल ने मैदान पर तूफान मचा दिया। जहां सेट होने के बाद ग्राउंड पर ताबड़तोड बल्लेबाजी इशान और गिल ने दिखाई।
वीडियो
Yeh Jawaani inn dono ki ballebaazi 🔥 ki deewani! 🫶
How much are you loving the Gill 🤝 Kishan jodi? 😍#SabJawaabMilenge #JioCinema #WIvIND pic.twitter.com/Dv9ULdO7gr
— JioCinema (@JioCinema) August 1, 2023







