ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है क्या इस निर्णायक मुकाबले में थर्ड एंपायर की भारी भूल का खामियाजा गिल को चुकाना पड़ा ।जहां जीत के लिए भारतीय टीम को 444 रनों का लक्ष्य दिया वही भारत की ओर से गिल – रोहित शर्मा ने शुरुआत की।
जहां दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया और 7 ओवर के अंदर ही 40 रन ठोक दिए। 8 ओवर की पहली गेंद पर गिल विवादास्पद कैच कैमरून ग्रीन ने पकड़ा ।हालांकि गेंद स्लो मोशन में साफ जमीन से छूती हुई नजर आ रही थी लेकिन थर्ड अंपायर ने शुभमन गिल को आउट करा दिया। दिलचस्प बात यह रही कि थर्ड अंपायर ने जूम और मोशन फ्रिज कर गेंद को बढ़ाकर देखना सही समझा । थर्ड अंपायर काफी जल्दी में दिखे। जहा साफ लग रहा था कि यह किसी एक टीम को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा हूं ऐसा दर्शकों का मानना रहा।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया भारतीय टीम को 444 रनों का बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270 रनों पर डिक्लेअर की जहां भारतीय टीम को जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने दिया ।इस लक्ष्य भारतीय टीम को 137 ओवर में पाने की दरकार है।
रोहित शर्मा और गिल की तूफानी पारी
रोहित शर्मा और शुभमन के लिए सकारात्मक अंदाज से बल्लेबाजी शुरू की जहां दोनों ने मिलकर 7 ओवर के अंदर ही 41 रन बना दिए । गिल ने 19 गेंदों पर दो चौके की मदद से 18 रन ठोके।
अंपायर के विवाद से भरे फैसले का शिकार बने गिल

पारी के 8 ओवर की पहली गेंद पर गिल अंपायर के गलत फैसले का शिकार बने। जहां बोलैंड की गेंद पर गिल के बल्ले से बाहरी किनारा लगा जहां स्लीप पर गिल का कैच कैमरून के हाथों में थी हालांकि जब स्लो मोशन में इसे देखा गया तो उस गेंद साफ जमीन से छूती हुई उनके हाथों से निकली लेकिन अंपायर ने इसे नजरअंदाज कर गिल को आउट करार दिया।
आउट कर निर्णय देख चीख पड़े रोहित
थर्ड अंपायर के निर्णय के समय चलाई जा रही वीडियो में साफ दिख रहा था कि कैमरून के हाथों में गेंद आने तक गेंद जमीन को छूकर निकली थी लेकिन अंपायर ने बिना जूम और फ्रिज किए गिल को आउट करार दिया। जहां दोनों प्लेयर को यकीन नहीं हुआ की अंपायर ने उन्हें। आउट करार दिया। जिसे देखर रोहित शर्मा चीख पड़े।
वीडियो
Idolo Rohit Sharma couldn’t believe it 💔 pic.twitter.com/yxjKYS77tH
— Immy² (@BeingImRo45) June 10, 2023







