IPL2023 का फाइनल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है ।जहां बारिश है इस मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाया ।जहां जीत के लिए चेन्नई की टीम को 215 रनों की दरकार है। वहीं इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (TUSHAR DESHPANDEY) ने अपने नाम शर्मानक रिकॉर्ड हासिल कर लिया है ;
जहां आईपीएल 2023 में धोनी ने इन पर काफी भरोसा दिखाया था और लगभग सभी मैच में तुषार देशपांडे को जगह दी थी लेकिन उनके आंकड़े कुछ अलग ही बयां कर रहे हैं वहीं तुषार देशपांडे के रिकॉर्ड के बाद प्रसिद्ध कृष्ण के जान में जान आई है आखिर ऐसा क्यों है आगे खबर विस्तार से।
तुषार देशपांडे ने खर्चा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने साल 2023 आईपीएल में 9.92 के इकोनॉमी से 564 रन दिए हैं जहां आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, तुषार ने प्रसिद्ध कृष्ण के साल 2022 आईपीएल में 8.28 के इकोनॉमी से 551 रन लुटाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन लौटने वाले प्लेयर के शीर्ष पर अब चेन्नई सुपर किंग के तेज गेंदबाज आ चुका है।
तुषार देशपांडे ने फाइनल मुकाबले में चार ओवर में लुटाए 56 रन

चेन्नई सुपर किंग्स तुषार देशपांडे ने अपने चार ओवर में 56 रन 14 के इकोनॉमी से लुटाए जहां उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी ।हालांकि अच्छी बात यह रही कि उन्होंने एक भी वाइड या नो बॉल नहीं दिया लेकिन इसके बावजूद भी तुषार ने 56 रन लुटा दिए। हालाकि तुषार ने कुछ मैचों में साधी हुई गेंदबाजी भी की लेकिन वे वह छाप नहीं छोड़ पाए जिसकी तलाश उनके कप्तान धोनी कर रहे थे। हालाकि तुषार युवा हैं और धोनी के मेंटरशिप मैं आने वाले सालों में काफी कुछ सीखेंगे।







