आई पी एल 2023 का नौवां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 81 रनों से जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जबरदस्त झटका दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 123 रनों पर सिमट गई। जा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान डू प्लेसिस सनसनीखेज बयान देकर अपने गेंदबाजों को नसीहत दे डाली है आगे का विस्तार से।
जबरदस्त रहा शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह की जुगलबंदी

एक समय नाइट राइडर्स की टीम 89 रनों पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी ऐसा लग रहा था कि टीम 150 रन से पहले ही से सिमट जाएगी लेकिन रिंकू सिंह और शादुल ठाकुर के इरादे कुछ और ही थे ।जहां शार्दुल ठाकुर ने एक तरफ से ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और 29 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की तूफानी पारी खेली वहीं रिंकू सिंह एंकर की भूमिका में रहे एवं 30 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वही गुरबाज ने भी अर्धशतक ठोका ।
बेंगलुरु की गेंदबाजी की बात की जाए तो विली, सबसे किफायती गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर दो सफलता अर्जित की वही करण शर्मा ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए हरि पटेल ने 3 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट हासिल किया मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया।
वरुण चक्रवर्ती सुयश शर्मा की तूफानी गेंदबाजी

जीत के लिए 205 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 123 रनों पर सिमट गई। जहां नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण ने दो सफलता अर्जित की, वहीं चक्रवर्ती के हाथों सर्वाधिक चार विकेट लगे सुरेश शर्मा जो टीम का एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अपना डेब्यू करते नजर आ रहे थे उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता अर्जित की शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन मैं डुप्लेसी का बयान

हार के बाद फाफ डू प्लेसिस अपने गेंदबाजों से नाखुश नजर आए ।जहां उन्होंने हार की वजह गेंदबाजों के सर पर मढ़ा। जहां उन्होंने यह साफ कहा कि टीम ने 20 से 25 रन अधिक दिए , हालांकि शार्दुल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं डेथ ओवर में हुई सिराज और हर्षल को अच्छी लेंथ की दरकार होगी . जहाँ टीम को अधिक काम करना होगा । वहीँ आपको बता दे की हर्षल पटेल ने 12 और सिराज ने 11 प्रति ओवर के दर से रन लुटाये थे ।







