IPL 2023, GT vs CSK: आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया , जहाँ उद्घाटन मैच में मेजबान कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया । जहाँ चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट खोकर 178 रन बनाये । वहीँ फैंस की निगाहें धोनी के बल्लेबाज़ी को देखने के लिए तरस सी रही थी और धोनी ने अपने फैंस को निराश नहीं होने दिया । जहाँ चेन्नई के महेंद्र सिंह धोनी ने बाहुबली अवतार में 7 गेंद में नाबाद 14 रन ठोके जिसमें 85 मीटर का छक्का भी शामिल रहा । जहाँ धोनी को अंत के बचे 2 ओवर में 7 गेंद खेलने का मौका मिला और एक छक्के ने पुरे स्टेडियम को हिलाकर रख दिया ।
200 छक्के किये पुरे
गौरतलब है की चेन्नई की ओर से खेलते हुए आईपीएल में धोनी ने अपने 200 छक्के का महा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जहाँ अब वे चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले प्लेयर बन छुए हैं । जहाँ धोनी चेनई की तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं ।
मैच का लेखा जोखा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने ऋतुराज के शानदार 92 रन की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए। जीत के लिए 179 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने शुभमण गिल के 63 और रशीद खान और राहुल तिवतिया के शानदार केमीओ के दुमपर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे ।
धोनी ने ठोके 7 गेंद में 14 रन
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने लिटिल को आड़े झठों में लेते हुए हवाई शॉट खेला जान गेंद बल्ला पर लगने के साथ ही स्क्वायर लेग साइड की दिशा में सीमा रेखा के पार हो गई । फिर क्या था पुरे स्टेडियम में धोनी के नारे लगने लगे । जहाँ हर तरफ धोनी के नाम के साथ उनके बैनर भी लहराने लगे । फैंस किस कदर धोनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे इससे साफ पता चला ।
वीडियो
MAHENDRA SINGH DHONI x THALA 👑💛#ChennaiSuperKings #MSDhoni #GTvsCSK pic.twitter.com/I2UcKsztdk
— Ronn 🔥🌟🦁💛👑 (@RonnSlam) March 31, 2023








