IND vs SL: चेन्नास्वामी स्टेडियम में विराट ने निकाली अपनी जर्सी..टेस्ट जर्सी के अंदर देख.. दर्शक हुए दीवाने

0
78
views
IND vs SL: Virat took out his jersey at Chennaswamy Stadium .. looking inside the test jersey .. spectators went crazy
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ यह  मुकाबला डे नाईट है ।वहीं बीसीसीआई के अनुमति के उपरांत 100 फ़ीसदी के साथ फैंस इस शानदार पिंक बॉल टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और उपस्थिति दर्ज क्यों ना करें यह विराट कोहली का आरसीबी का होम ग्राउंड हैं ,जहां हर गेंद के साथ आरसीबी आरसीबी और विराट कोहली की गूंज पुरे स्टेडियम में गूंज रही थी ।

इसी बीच विराट कोहली ने भी कुछ ऐसा किया कि दर्शक दीवाने हो गए । वही ऐसा करने पर आरसीबी की फैन फॉलोइंग बढ़ेगी। लेकिन आखिर ऐसा क्या किया कि दर्शकों मैं हर्ष उल्लास का माहौल छा गया।

विराट कोहली ने टीशर्ट निकाल दिखाया आरसीबी का टीशर्ट

विराट कोहली ऑन एंड ऑफ फील्ड अपनी शानदार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं ।जहां आज भी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में करोड़ों दिलों को जीत लिया ।जहां पहली पारी में विराट कोहली ने 48 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 23 रन बनाए ।वहीं भारतीय पारी 252 रनों पर सिमट गई।

क्षेत्ररक्षण करने उतरी भारतीय टीम में जब विराट कोहली उतरे तो उन्होंने अपनी जर्सी के अंदर लाल कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी ,जो कि रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी का प्रतीक मानी गई। इसे देखकर करोड़ों दिल झूम उठे। आपको बता दें की आज ही  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने औपचारिक तौर से दक्षिण अफ्रीका के शानदार सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी को नया कप्तानी की भूमिका दी गई । वहीं आज राजेंद्र बेंगलुरु ने अपनी नई जर्सी की औपचारिक लांच भी कर दी है।

विराट का शतक का सूखा अभी भी कायम

गौरतलब है कि साल 2019 में विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ ईडेन गार्डन के मैदान पर डे नाइट टेस्ट में शतक लगाया था ।वही आज भी लोग विराट कोहली के शतक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ विराट कोहली मैच 23 रन बनाकर धनंजय डे सिल्वा का शिकार बने ।हालांकि इस मैच में एक पारी और बाकी है देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी पारी में भारतीय टीम के उम्दा बल्लेबाज विराट कोहली शतक बना पाते हैं या नहीं ।

भारत बनाम श्रीलंका पहली पारी

श्रीलंका के साथ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ओर से शहर से गिरने 92 रन की शानदार पारी खेली ।वहीं ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली ने 23 रन बनाए ।वहीं हनुमा विहारी ने 31 रन जोड़े ।रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच के हीरो रहे रविंद्र जडेजा 14 गेंदों का सामना करके 4 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम 59.1 ओवर में 252 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया । खबर लिखे जाने तक 30 ओवर में श्रीलंका के 86 रन पर छह विकेट गिरा दिया था। जहां जसप्रीत बुमराह ने खबर लिखे जाने तक तीन ,मोहम्मद शमी ने दो तथा अक्षर पटेल ने एक सफलता अर्जित की थी। आपको बता दें कि स्टेशन खेलों में भारतीय टीम 1-0 की अजय बढ़त बनाई हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here