India vs Australia, 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है ।जहां इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को 269 रनों पर धराशाई हो गई ।जहां भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए वही अक्षर पटेल और जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं एक ऐसा भी समय आया जब कुलदीप यादव ने डीआरएस लेने में हड़बड़ी दिखाई और निर्णय ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आने की बाद रोहित शर्मा बेहद नाखुश नजर आए।
मार्श ने खेली 47 रन की पारी
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने 47 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली जिसमें 0 रनों पर आउट हुए डेविड वॉर्नर की चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 रन के स्कोर पर आउट हुए ।लाबूशेन ने 28 रन, एलेक्स केरी ने 38 रन , स्टोनिश ने 25 रन बनाए वहीं ट्रेविस हेड ने 33 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 8 ओवर में 44 रन देकर तीन सफलता अर्जित की ,वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किया , मोहम्मद सिराज ने दो और अक्षर पटेल के खाते में दो सफलता रहे।
39 वे ओवर में हुई कुलदीप से गलती

कुलदीप यादव से डीआरएस लेने में गलती हुई जहां 39 वें ओवर में एगर ने गेंद को खेला और गेंद पैड पर लगी, वहीं गेंद का इंपैक्ट बाहर की ओर का रहा था लेकिन कुलदीप आती उत्साह के चक्कर में रोहित से डीआरएस लेने की अपील करने लगे जहां रोहित शर्मा ने डीआरएस की मांग तो कर ली लेकिन निर्णय में साफ दिखा की इंपैक्ट बाहर की ओर थी। जहां इसके बाद रोहित शर्मा का गुस्सा कुलदीप पर निकला। जहां कुलदीप पर रोहित शर्मा जमकर बरसे जहां यह नजर कैमरे में कैद हुआ।
वीडियो
Rohit sharma is so me 😭😭pic.twitter.com/b6NC0qTTbI
— Ansh Shah (@asmemesss) March 22, 2023







