भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा निर्णायक मुकाबला पी चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 रन पर सिमटी। भारतीय टीम को जीत के लिए 270 रनों की दरकार है। जहां पहले 10 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बोलबाला रहा तो वही 10 और के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 269 रनों पर समेट दिया . हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वही इस मुकाबले में ऐसा भी समय आया जब डेविड वार्नर का कैच जडेजा क में मोहम्मद सिराज से छूट जिसके बाद जडेजा काफी ना खुश नजर आए आगे खबर विस्तार से ।
269 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 269 पर सिमट गई ।आस्ट्रेलिया की ओर से मार्श ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली ।वहीं डेविड वॉर्नर ने 23 रन बनाए, एलेक्स केरी ने 38 रन और स्टोनिश ने 25 रन और अंत में एबॉट ने 26 रन की पारी खेली।
हार्दिक और कुलदीप का जलवा
भारतीय को पहली तीन सफलता हार्दिक ने दिलाया जहां उन्होंने हेड, मिशेल मार्श और स्टीवन स्मिथ को पवेलियन वापस भेजा वह इसके बाद कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन सफलता अर्जित की जहां उन्होंने 1 मेडन ओवर फेका,अक्षय पटेल और सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जडेजा के ओवर में छूटा वार्नर का कैच
20 वें ओवर में हवाई शॉट खेलने के चक्कर में डेविड वार्नर ने हवाई शॉट खेली जहां गेंद मिड ऑफ पर गई और लंबे समय तक हवा में रही जहां मोहम्मद सिराज गेंद के नीचे आए लेकिन कैच को पूरा नहीं कर पाए जिसके बाद जडेजा ने अपना आपा खो दिया। जहां उनके चहरे पर साफ जाहिर था की वे नाखुश थे जहां बड़े मंच पर इस कैच को पकड़ा जाना था। वहीं चार ओवर के बाद वार्नर को कुलदीप ने 23 रन पर हार्दिक के हाथों कैच करवाया।
वीडियो
— Main Dheet Hoon (@MainDheetHoon69) March 22, 2023







