UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Women: वीमेन प्रीमियर लीग 2023 का तेरवा मुकाबला नवी मुंबई में यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रनों पर सिमट गई ।जहां जीत के लिए अब आरसीबी को 136 रनों की दरकार है ।
वही आपको बता दें कि यह मैच आरसीबी के लिए करो या मरो वाली स्थिति की है ।मैच के दौरान एक जबरदस्त घटना देखने को मिली जब आमतौर पर शांत रहने वाली स्मृति मंधाना का गुस्सा रिचा घोष पर टूटा जब ग्रेस हैरिस जो की यूपी की सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज है उनका स्टंपिंग ऋचा घोष से छूट गया . आगे खबर विस्तार से।
यूपी की ओर से ग्रैस हैरिस ने खेली तूफानी 46 रनों की पारी
आरसीबी की गेंदबाजों ने शुरुआती ओवर से यूपी पर पकड़ मजबूत बना ली थी जहां एक समय यूपी ने अपने 5 विकेट महज 31 रनों पर खो दिए थे वही दीप्ति शर्मा और ग्रेस के बीच तगड़ी साझेदारी हुई जहां क्रिस हैरिस ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के की मदद से 46 रन की तूफानी पारी खेली वहीं दीप्ति शर्मा ने 19 गेंदों पर चार चौके की मदद से 22 रन ठोके।
11वें ओवर में रिचा घोष से छूटी स्टंपिंग

गौरतलब है कि 11 वे ओवर की आखिरी गेंद पर आशा शोभना की गेंद पर ग्रेस हैरिस लंबे शॉट के लिए आगे बढ़ी लेकिन गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाई और गेंद विकेट पर पड़ने के साथी उनके बल्ले से छूट कर सीधा रिचा घोष के दस्ताने में जाने वाली ही थी की रिचा से बड़ी गलती हो गई ।
जहां वह गेंद को ठीक तरह से अपने दस्ताने में पकड़ नहीं पाई और गेंद उनके दस्ताने से छिटक गई। जहां इसके बाद ग्रेस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 46 रन की तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 135 रनों तक पहुंचा दिया। हालाकि 46 रन के स्कोर पर पेरी की गेंद पर रिचा ने उनका कैच पकड़ उन्हें। 16 वें ओवर में पविलिया वापिस भेजा।
वीडियो
Richa Ghosh missed easy stumping chance, Smriti Mandhana’s reaction says it all. #WPL2023 #RCBvUPW
🎥Credit: JioCinema pic.twitter.com/EqfUAtk9Vz— महिला क्रिकेट (@WomenCricket2) March 15, 2023
‘







