वीडियो: सुरेश रैना की जादुई गेंद पर असगर अफगान हुए चारों खाने चित, DRS भी नहीं बचा पाई विकेट, 10 विकेट से गौतम की टीम जीती

0
84
views
Suresh Raina's magic ball, Asghar Afghan was stunned, even DRS could not save the wicket, Gautam's team won by 10 wickets
PC: LLC

Asia Lions vs India Maharajas, 4th Match :लीजेंड क्रिकेट 2023 का चौथा मुकाबला एशिया लाइंस और इंडिया महाराज के बीच दोहा के मैदान पर खेला गया। इंडिया महाराज के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए गए मिस्बाह उल हक की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया महाराज ने एशिया  लायन को 10 विकेट से रौंदकर तूफान मचा दिया ;

आपको बता दें कि या इंडिया महाराज का पहली जीत है। इस मैच में सुरेश रैना ने धारदार गेंदबाजी की और 2 विकेट चटकाए तो दूसरी और बल्लेबाजी में गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा ने अपना जलवा दिखाया।

गौतम गंभीर और रोबिन उथप्पा की धमाकेदार पारी

Suresh Raina's magic ball, Asghar Afghan was stunned, even DRS could not save the wicket, Gautam's team won by 10 wickets
PC: LLC


गौरतलब है कि जीत के लिए 158 रनों का पीछा करने उतरे इंडिया महाराज के सलामी जोड़ी रोबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 13 ओवर के अंदर ही इस मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। जहां गौतम गंभीर ने लीजेंड्स लीग 2023 में अपना लगातार तीसरा अर्धशतक बनाया ।

जहां उन्होंने 36 गेंदों पर 12 चौके की मदद से 61 रनों की पारी खेली तो दूसरी और रोबिन उथप्पा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 88 रन की तूफानी पारी खेली ।  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने कुल 7 गदबाजों को आजमाया लेकिन सब की कुटाई रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने बिना किसी भेदभाव के की।

सुरेश रैना ने गेंदबाजी में दिखाया अपना दम

Suresh Raina's magic ball, Asghar Afghan was stunned, even DRS could not save the wicket, Gautam's team won by 10 wickets
PC: LLC


इंडिया महाराज की ओर से सुरेश रैना ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 2 ओवर में 16 रन देकर दो सफलता अर्जित की जहां उन्होंने उपुल थरंगा को 69 रन के स्कोर पर बिसला के हाथों कैच करवाया वहीं उन्होंने असगर अफगान को अपनी फिरकी पर नाच नचवाते हुए एलबीडब्ल्यू आउट किया ।

सुरेश रैना ने 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर असगर अफगान को 15 रन पर चकता किया। जहां असगर सुरेश रैना की लेंथ को नहीं पढ़ पाए और पैड और गेंद का संपर्क उनके बल्ले के संपर्क से पहले हो गया। जहां इसके बाद अंपायर के आउट दिए जाने के बाद भी असगर ने डीआरएस लिया लेकिन गेंद विकेट को लगती हुई नजर आई।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here