India vs Australia, 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का चौथा निर्णायक मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए . खबर लिखे जाने तक 3 ओवर के खेल की समाप्ति के बाद भारतीय टीम 14 रन बिना किसी नुकसान पर है जहां रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रचा तो दूसरी और उस्मान ख्वाजा अपने दोहरे शतक से चूके आगे खबर से।
उस्मान ख्वाजा दोहरे शतक से चूके

ऑस्ट्रेलिया के समान ख्वाजा ने शानदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया की टीम को मजबूती प्रदान की ।उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके की मदद से 180 रन की पारी खेली हालांकि वह अपने दोहरे शतक से मात्र 20 रन से चूके। जाओ ने अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उनके दोहरे शतक की ओर बढ़ने से रोका।
कैमरून ग्रीन ने जड़ा पहला टेस्ट शतक
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरून ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 170 गेंदों पर 18 चौके की मदद से 114 रन की तूफानी पारी खेली उनका टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा।
अश्विन की धारदार गेंदबाजी

अश्विन ने 32 वे दफा पांच विकेट हॉल टेस्ट क्रिकेट में लिया । जहां उन्होंने बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर अपनी गेंदबाजी का जबरदस्त प्रदेशन किया। रविचंद्रन अश्विन ने 47.2 ओवर में 15 मेडन ओवर जहाँ उन्होंने 91 रन देकर छह सफलताएं अर्जित की ।वहीं शमी के खाते में दो विकेट रवींद्र जडेजा और अक्षय पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।
मैच में बने 5 बड़े रिकॉर्ड
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक पर 5 विकेट हौल लेने वाले टॉप 3 गेंदबाजों में से अब रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर पहुंच गए। अनिल कुंबले ने 35 दफा रविचंद्रन अश्विन ने 32 दफा और हरभजन सिंह ने 25 दफा 5 विकेट टेस्ट करियर में लिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर अश्विन बने। जहां उन्होंने कुल 113 टेस्ट विकेट लिए । जहां उन्होंने हमवतन प्लेयर अनिल कुंबले के 111 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
होम ग्राउंड पर सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले प्लेयर की सूची में अश्विन 26 बार यह कारनामा टेस्ट में कर चुके हैं। जहां उन्होंने श्रीलंका के हेराथ के 26 की बराबरी कर की है।
ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज की सबसे लंबी पारी भारत में सर्वाधिक गेंद खेलने की सूची में उस्मान ख्वाजा टॉप पर आ चुके हैं उन्होंने आज भारत के खिलाफ 422 गेंद खेले।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ओर से सर्वाधिक 113 टेस्ट विकेट लेने वाले प्लेयर बने अश्विन।







