वीडियो: जेमिमा रोड्रिग्ज बनी सुपर वीमेन, 18 मीटर भागकर छलांग लगाकर पकड़ा मैथ्यूज का जबरदस्त कैच, उड़ गए मैथ्यूज के होश !

0
56
views
Jemima Rodriguez became super woman, jumped 18 meters and caught Mathews' tremendous catch, Mathews senses blown away
PC: WPL

Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women, 7th Match: वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला गया । जहां इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया  और  मुंबई की जबरदस्त गेंदबाज़ी का नतीजा यह हुआ की दिल्ली 105 रन पर सिमट गई । जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस लक्ष्य को 15 ओवर में पूरा कर मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया । जहाँ इस एकतर्फे मैच को हरमनप्रीत की टीम ने आसानी के साथ जीता लेकिन दिल्ली की टीम की जेमिमा ने जबरदस्त कैच लेकर वीमेन प्रेमर लीग की उचाई और स्तर को और बढ़ा दिया ।

Jemima Rodriguez became super woman, jumped 18 meters and caught Mathews' tremendous catch, Mathews senses blown away
PC: WPL

मुंबई की लगातार तीसरी जीत

मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है जहाँ यह लगातार तीसरी जीत है जहाँ हरमनप्रीत की अगुवाई में टीम मुंबई इंडियंस ने हैट्रिक जीत दर्ज की । वहीँ अजय बनी हुई दिल्ली को मुंबई ने मात दे दी है । आपको बता दें की वीमेन प्रीमियर लीग में दिल्ली ने जहाँ 223 रन बनाये वही आज 105 रन पर आउट हो गई ।

दिल्ली की ओर से मेग लेनिंग ने बनाये सर्वाधिक रन

Jemima Rodriguez became super woman, jumped 18 meters and caught Mathews' tremendous catch, Mathews senses blown away
PC: WPL


दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली हालाकिं उनका कैच पहले ही ओवर में  हेली मैथ्यूज ने छोड़ा था । मेग लेनिंग ने 41 गेंद का सामने करते हुए 43 रन बनाये जिसमें उन्होंने 5 चौके ठोके।

यस्तिका भाटिया ने खेली तूफानी पारी

106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुबंई  के सलामी बल्लेबाज़  यस्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने  ने पावरप्ले के 6 ओवर में 47 रन जोड़ कर मुंबई की जीत पक्की कर दी वहीँ यस्तिका को 32 बॉल पर 41 रन बनाकर आउट हुई । वहीँ हेली मैथ्यूज का कैच जेमिमा ने पकड़कर सनसनी मचा दी ।

जेमिमा ने पकड़ा शानदार कैच

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर जबरदस्त कैच देकने मिला जहाँ दिल्ली की स्टार गेंदबाज़  एलिस कैप्सी की गुड लेंथ डिलीवरी पर मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज़  हेली मैथ्यूज आगे निकलकर हवाई शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ी लेकिन गेंद मिड ऑफ की दिशा में गई जहाँ  जेमिमा रोड्रिग्ज ने लॉन्ग-ऑफ से  19 मीटर भागी और दौड़कर डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया और मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुई । जहाँ उन्हें यकीन नहीं हुआ की उनका कैच पकड़ लिया गया है ।


वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here