Royal Challengers Bangalore Women vs Delhi Capitals Women, 2nd Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला गया ।जहां इस रोमांच से भरे मुकाबले में एक बार फिर रनों की झड़ी देखने को मिली ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए । इस मैच में दिल्ली कैपिटल की ओर से सलामी बल्लेबाज कप्तान मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने धुआंधार खेल का प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली ।
वहीं शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन की पारी खेली वहीं फिर फील्डिंग में भी उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और सोफी डिवाइन का अविश्वसनीय कैच पकड़ा। जहां बल्ले से काम करने के बाद फील्ड में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और टीम को बैंगलोर की टीम से आगे रखा।
बल्ले के बाद फील्ड में भी शेफाली का जबरदस्त प्रदर्शन

आपको बता दें की दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलती हुई शेफाली वर्मा ने 45 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 186 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए हालांकि 16 रन से वीमेन प्रीमियर लीग 2023 में पहले शतक बनाने वाली महिला प्लेयर बनने से चूंकी।
लेकिन उन्होंने जानदार प्रदर्शन किया वहीं बल्ले से प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने फील्ड में भी धुआंधार फील्डिंग करते हुए दो जबरदस्त कैच पकड़े।आरसीबी की धाकड़ प्लेयर सोफिया डिवाइन का कैच एलिस कैप्सीकी ओवर में पकड़ा । जहाँ हवा में छलांग लगाकर उस केस को उन्होंने पूरा किया सोफिया डिवाइन 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए जहां उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके जड़े।
5 वे ओवर में पकड़ा जबरदस्त कैच

एलिस कैप्सी ने पारी के पांचवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर सोफी डिवाइन को आउट किया । जहाँ मिडविकेट के क्षेत्र पर हवाई शॉट खेला जहाँ चुस्त और मुस्तैद शेफाली वर्मा ने अपनी दाहिनी ओर छलांग लगाकर जबरदस्त तरीके से कैच को पूरा किया हालांकि कैच को थर्ड अंपायर के निर्णय के लिए भेजा गया जहां हर दृष्टिकोण से उस कैच को सही पाया गया और शेफाली वर्मा के जबरदस्त कैच ने आरसीबी की धाकड़ प्लेयर सोफिया डिवाइन को 14 के स्कोर पर पवेलियन वापस भेजा।
वीडियो
Shaf’s low diving catch..🥵#RCBvDC #WPL2023 pic.twitter.com/unLNOofBSx
— Picasso (@6icasso) March 5, 2023







