वीडियो: अश्विन ने जो लाबूशेन के साथ था किया वो स्मिथ के साथ दोहराया, विराट और लाबूशेन की छूटी हसी, गूंजा अश्विन का नाम

0
83
views
What Ashwin did with Labushen, he repeated with Smith, Virat and Labushen laughed, Ashwin's name echoed

India vs Australia, 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में रोमांच के साथ हसी मजाक का माहौल का दौर भी चला। जहां कभी ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने विराट के बल्ले को लेकर उसपर बातचीत की तो कभी अश्विन ने नॉन स्ट्राइकर पर खड़े लाबूशेन और स्टीव स्मिथ को मैंकडिंग से डराया, जिसके बाद विराट कोहली की हसी का ठिकाना ना रहा यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने भी लिया इसका पूरा मजा। ऐसा ही कुछ हुआ दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ के साथ जिसे देखकर स्ट्राइक पर खड़े लाबूशेन ने इसका पूरा मजा लिया। आगे विस्तार से जानिए की क्या हुआ।

अश्विन फिर से चली चाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट का निर्णय भारत के पक्ष में आया जहां भारत ने इस मैच को 6 विकेट से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप  खिताब के लिए खेलने के लिया उम्मीदों को जगाए रखा है। वहीं इस टेस्ट में जो मैच विनर के नाम आ रहें हैं उनमें अश्विन, जडेजा, शमी और अक्षर पटेल के नाम शामिल रहे हैं। वहीं दिमागी खेल भी इस मुकाबले का हिस्सा रहे जहां अश्विन ने मानसिक दवाब ऑस्ट्रेलिया पर  जमकर बनाया।

इस वजह से विराट,लाबूशेन लगे स्टीव स्मिथ पर हसने

What Ashwin did with Labushen, he repeated with Smith, Virat and Labushen laughed, Ashwin's name echoed



अश्विन ने दूसरी पारी के अपने आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर जबरदस्त कारनामा किया। जहां मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के  लाबूशेन और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट 68 रन पर गिर चुके थे। जहां स्ट्राइक पर लाबूशेन थे और नॉन स्ट्राइक एंड पर स्मिथ थे।

वहीं पारी के 15 वे ओवर की पांचवी गेंद फेकते फेकते अश्विन रुक गए जहां स्टीव स्मिथ क्रीच से आगे निकल गए थे। वहीं स्टीव यह देखा हड़बड़ा गए और तुरंत क्रीच के अंदर आए, यह देखकर विराट जोर जोर से तालियां बजाकर हसने लगे वहीं स्ट्राइकर लाबूशेन भी मुस्कुराए। जहां यह पहले पारी में लाबूशेन के साथ हो चुका था। यह देखकर विराट, अश्विन और लाबूशेन मुस्कुराते नजर आए। हालाकि अश्विन ने किसी को मैंकडिंग आउट नहीं किया लेकिन खौफ देखने को उनकी जरूर दिखी।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here