वीडियो: रोहित शर्मा ने टेस्ट को बनाया T20, 20 गेंद में 31 रन ठोक मचाई तबाही, छक्के लगता देख हाथ जोड़ने लगे लायन

0
59
views

India vs Australia, 2nd Test: जडेजा के 7और अश्विन के जबरदस्त 3 विकेट हासिल करने के बाद रोहित शर्मा के आतिशी 31 और पुजारा के संयम से भरी 31 रनों की पारी के बदौलत भारत ने दिल्ली टेस्ट को 6 विकेट से जीत लिया है। जहां  भारतीय टीम सीरीज में 2/0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो चुकी है। पहले नागपुर टेस्ट और अब दिल्ली टेस्ट में भारतीय टीम ने इतिहास रचा। वहीं रोहित शर्मा बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज काफी चमके।

रोहित शर्मा की जबरदस्त पारी

घूमती पिच पर 115 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए एक अच्छी साझेदारी के साथ रन रेट को नियंत्रण में रखना बड़ा अहम काम था। जिसके रोहित शर्मा ने बखूबी किया।

रोहित शर्मा को पता था कि रन बोर्ड को बढ़ने के साथ ऑस्ट्रेलिया खेमा दवाब में आएगा और डिफेंसिव फील्डिंग की ओर जायेगा और वैसा ही किया रोहित शर्मा ने जहां उन्होंने 20 गेंद पर 155 के स्ट्राइक रेट से 31 रन ठोके। जहां उन्होंने 3 चौके और दो छक्के अपनी पारी में ठोके। हालाकि जब भारत का स्कोर 65 था तब वे रन आउट हुए। लेकिन तब तक रोहित शर्मा अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाने में कामयाब हो गए थे।



रोहित शर्मा ने पारी में ठोके दो जबरदस्त छक्के

Rohit Sharma made Test T20, 31 runs in 20 balls wreaked havoc, lions started shaking hands after seeing sixes

हिट मैन की बात हो छक्का ना आए ऐसा कम ही देखने मिला है । जहां रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में लायन और कुहनेमन के ओवर में दो जबरदस्त छक्के जड़े। जहां पारी के छठे ओवर में लायन के ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर गेंद को मिड विकेट पर छक्का जमाया।

जहां रोहित ने गेंद की लेंथ को पहले ही भाप लिया और पिच पर आगे बढ़कर सीधी मिडविकेट की ओर गेंद को हवाई सैर करवा दी। जिसके देखकर नाथन लायन हाथ जोड़ते नजर आए।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here