India vs Australia, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लिया । जहाँ इस मुकाबले में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 263 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 262 रनों पर सिमट गई। एक रन के लीड के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने 113 रनों पर समेट दिया ।इसके बाद आई भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बारी जहां रोहित शर्मा के शानदार 31 रन और पुजारा के शानदार 31 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 6 विकट से जीता।
पुजारा और रोहित शर्मा ने खेली सनसनीखेज पारी
जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने संभलकर शुरुआत की हालांकि भारतीय टीम को पहला झटका 46 रन पर लगा ,जब लोकेश राहुल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कैच आउट हुए इसके बाद रोहित शर्मा ने गियर बदला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगे जहां रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन और विराट कोहली ने 20 रनों का योगदान दिया।
भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया और तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली और पुजारा का जबरदस्त साथ देते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई।
100 वें टेस्ट मुकाबले को बनाया पुजारा ने यादगार

100 वें टेस्ट मैच को चेतेश्वर पुजारा ने यादगार बनाया ।जहां पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा 7 गेंदों पर 0 रन बनाकर नाथन लायन का शिकार बने थे ।वहीं दूसरी पारी में उन्होंने ठान ली थी कि वह कुछ बड़ा करने वाले है। जहां पर पुजारा ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली वहीं चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग चौका लगकर भारत को ना केवल जीत दिलाई बल्कि अपने 100 वे टेस्ट को यादगार बना दिया।
जीत के साथ रोहित को द्रविड ने लगाया गले

जीत दर्ज कर सीरीज में 2/0 की बढ़त बनाने के साथ भारतीय टीम के कोच द्रविड ने रोहित शर्मा को गले से लगाया वही सभी प्लेयर बधाई देते नजर आए।
वीडियो
Winning Moment 🏆💪
India have successfully retained the Border Gavaskar Trophy.#INDvAUS #INDvsAUS #IndvsAus2ndtest #BGT2023 #BGT #CricketTwitter pic.twitter.com/dT8bHN1nA8— Women’s Premier League (WPL) #WPL2023 (@wpl2023) February 19, 2023







