IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉग ने दिखाया विराट को आईना कहा ” स्लिप फील्डिंग की कसौटी पर नहीं उतरे खरे”

0
55
views
IND vs AUS: Former Australia captain Mark Waugh showed a mirror to Virat and said,
PC: TWITTER

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के मैदान पर जहां एक बार फिर नंबर 1 बनने की जंग शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर कॉमेंटेटर बने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान रहे मार्क वॉग ने विराट के फील्डिंग को कटघरे में ला खड़ा किया है। जहां 6 रन के स्कोर पर विराट कोहली ने स्मिथ का कैच छोड़ा तो वहीं हैंड्सकॉम्ब का कैच जो की स्लिप में बाहर की ओर निकला और विराट कुछ सेकंड की देरी कर बैठे उसपर भी मार्कवाग ने तंज कस खरी खोटी बात सुना दी है।

जिस लेवल के विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी औहदे को रखते हैं इस बड़े ही बेबाक अंदाज में मार्क वॉग ने कम शब्दों में बयान कर यह भी दर्शा दिया की वे अच्छे प्रदर्शन पर वाहवाही के साथ प्रशंसा करने में कोताही नहीं बरतेगें वहीं दूसरी ओर कमी और चूक हुई तो उसे भी उजागर करेगें। आग खबर विस्तार से।

भारत ने कसा शिकंजा



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे घमासान के पहले ही दिन भारत ने अपना पक्ष मजबूत कर लिया है। जहां पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रनों पर सिमट गई।

जिसके जवाब में भारत ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। जहां रोहित शर्मा 57 और अश्विन 0 रन पर मैदान पर बने हुए हैं। वहीं जडेजा के 5 विकेट और अश्विन के 3 विकेट के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

मार्क वॉग ने विराट को लेकर दिया बयान



मार्क वॉग जो की बतौर कॉमेंटेटर भारत आए हुए हैं। उन्होंने विराट कोहली जो की स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे कैच छुटने पर  उनकी जबरदस्त आलोचना की और अपनी निजी राय रख दी। जहां उन्होंने यह कहा की विराट कोहली के रिफ्लेक्स काफी धीमी रहे।

जहां वे मैच में शरीक हैं यह मालूम नहीं चल रहा। जहां विराट के स्लिप पर फील्डिंग को लेकर बड़ा बयान देते हुए मार्क वॉग ने यहां तक कहा कि स्लिप फील्डिंग के कौसौटी पर विराट खरे नहीं उतरे। ” विराट को ऐसा लग रहा है की गेंद उनके पास आयेगी ही नहीं”.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here