भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय श्रृखला का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया । श्रीलंका ने 16 रन से भारत को रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य दिया । इसके जवाब में टीम इंडिया आठ विकेट खोकर सिर्फ 190 रन ही बना पाई। जहाँ इस मैच में अक्षर और सूर्यकुमार ने भारत की पारी को ना केवल सभाला वहीँ जीत के बेहद करीब तक लेकर मैच को चले गए ।
अक्षर पटेल और सूर्या कुमार तूफानी बल्लेबाजी

अक्षर पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते टीम इंडिया मैच में वापस आ गई है।सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर 42 गेंद में 91 रन की साझेदारी करके मैच को रोमांचक स्तिथि तक ले गए अक्षर पटेल ने 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 65 रन ठोके।
सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हुए जहाँ उन्होंने 36 गेंद का सामना किया अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें हसरंगा के हाथों कैच आउट कराया और यही से मैच में श्रीलंका ने वापसी की ।
अक्षर पटेल ने गेंद का सामना करते हुए चौके और छक्के की मदद से रन ठोके जहाँ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की और भारत को मुश्किल घडी से निकला ।
श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका की तूफानी पारी
श्रीलंका के कप्तान दसुन ने जबरदस्त पारी खेली और 22 गेंद में 56 रन ठोक दिए जहाँ उन्होंने 6 छक्का और 2 चौका जड़ा । वहीँ श्रीलंका के स्कोर को 200 के पार पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान भी दिया । चरिथ असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाये ।कुशल मेंडिस ने 31 गेंद में 52 रन बनाये ।
अक्षर पटेल को मिला ये रिकॉर्ड
अक्षर पटेल को अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया जहाँ उन्हें ट्रॉफी के साथ 1,000000 रुपये दिए गए । जहाँ 65 रन की पारी में उन्होंने जबरदस्त 6 छक्के भी जड़े ।







