वीडियो: BAN ने 5 रन से IND को रौंदा, आखिरी दो गेंद पर दो छक्कों की थी जरूरत, रोहित ने मचा दी तबाही, जानिए आखिरी ओवर का रोमांच  

0
46
views
BAN crushed IND by 5 runs, two sixes were needed on the last two balls, Rohit created havoc, know the thrill of the last over
PC : tWITTER

IND  VS  BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने दिल जीत लिया जहाँ अकेले दम पर रोहित ने चोट के बाबजूद बांग्लादेश के दांत खट्टे कर दिए ।कप्तान रोहित शर्मा की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम होगी । जहाँ चोट और स्टिचेस के बाबजूद रोहित ने  28 गेंद पर 51 रन नाबाद पारी खेल भारतीय टीम को आखिरी गेंद तक मैच में बनाये रखा हालाकिं भारत बांग्लादेश से 5 रन से हार गया। 272 रन के लख्य  का पीछा करते हुए भारत ने 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन बनाए थे। जहाँ रोहित और उमरान मैदान पर थे । वहीँ   आखिरी दो गेंदों पर दो छक्कों की डरकर थी जहाँ  रोहित ने मुस्तफिजुर रहमान  5वीं गेंद पर छक्का जमा कर मैच को रोमांचक कर दिया । लेकिन आखिरी गेंद पर वे हवाई शॉट नहीं खेल पाए । इसके साथ ही  बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है और भारत की सीरीज में दूसरी हार है ।

आखिरी 3 ओवर में चाहिए थे भारत को 40 रन

अंगूठे की चोट के कारण रोहित शर्मा नौवें नंबर  पर बल्लेबाज़ी करने उतरे रोहित शर्मा के सामने बड़ी चुनौती यह थी की उन्हें अब 18 गेंद पर 40 रन बनाने थे और उनके साथ सिराज मौजूद थे ।

48वें ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया मेडेन

मुस्तफिजुर रहमान ने 48 वे ओवर में मेडेन फेका जहाँ स्ट्राइक पर खड़े सिराज  इस ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए । वहीँ रोहित पर दवाब बढ़ा लेकिन कप्तान ने हार नहीं मानी।

अब आखिरी दो ओवर अभी भी भारत को जीत के लिए 40 रन की दरकार थी। महमूदुल्लाह के इस ओवर में 2 कैच छूटे जहाँ दो बार रोहित शर्मा का कैच छूटा । लेकिन अच्छी बात यह रही की  20 रन आये । रोहित शर्मा ने इस ओवर में 2 जबरदस्त छक्के  95 मिटेर के  जड़े । ओवर की पहली और तीसरी गेंद परROHIT शर्मा ने चक्का ठोका ।

आखिरी 6 गेंदों का  रोमांच

BAN crushed IND by 5 runs, two sixes were needed on the last two balls, Rohit created havoc, know the thrill of the last over
PC: TWITTER

49.1 : मुस्तफिजुर की पहली गेंद  डॉट हो गई ।
49.2: रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर जबरदस्त टाइमिंग की और गेंद डीप थर्ड मैन की ओर 4 रन के लिए गई
49.3: तीसरी गेंद पर भी रोहित शर्मा ने फिर से टाइमिंग पर भरोसा दिया और थर्ड मैन की ओर चौका अर्जित किया ।
49.4: रोहित ने चौथी गेंद  डॉट खेला। अब दो गेंद पर 12 रन चाहिए थे ।
49.5 : पांचवीं गेंद पर रोहित ने  छक्का जमा दिया ।
49.6 : आखिरी गेंद मुस्तफिजुर ने  यॉर्कर दाल दी जहाँ बल्ले पर गेंद आई नहीं और इस तरह भारत 5 रन से मैच हार गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here