वीडियो:  ऋतुराज ने तोड़ा युवराज का 15 साल पुराना महा रिकॉर्ड, 1 ओवर में 7 छक्के जड़ बनाए 42 रन, दोहरा शतक से मची सनसनी

0
47
views
Rituraj breaks Yuvraj's 15 years old record, hits 7 sixes in 1 over, hits 42 runs, creates sensation with double century
PC: BCCI

विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने छक्के और चौके लगाकर मानों मौसम बदल दिया हो। जहां महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में ऋतुराज गायकवाड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों की नाबाद पारी खेली। जहां उन्होंने एक ओवर में 7 छक्के जड़ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 330 रन 5 विकेट पर बनाए। जहां शिव सिंह द्वारा किए गए 49 वें ओवर में ऋतुराज ने छठा गियर लगाते हुए 7 छक्के जड़ें। जहां no बॉल पर भी ऋतुराज ने छक्का जड़ा। जहां इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा हैं ।

49 वें ओवर में मचा कोहराम

Rituraj breaks Yuvraj's 15 years old record, hits 7 sixes in 1 over, hits 42 runs, creates sensation with double century

शिव सिंह ने नहीं सोचा होगा की ऋतुराज उनके ओवर में क्या करने वाले हैं। जहां ऋतुराज ने स्पिनर शिव को रिमांड पर लिया और लगातर छक्कों की बारिश करने लगें जहां मिड ऑफ और मिड ऑन पर उन्होंने गगनचुंबी 7 छक्के जड़ें। जहां 10 चौके और 16 छक्कों के बल पर ऋतुराज ने दोहरा शतक भी जड़ा। 7 छक्के लगकर उन्होंने भारत के दिगज्ज पूर्व प्लेयर युवराज का भी रिकार्ड को तोड़ दिया है। जहां लिस्ट ए क्रिकेट में ऋतुराज एक ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले पहले प्लेयर बन चुके हैं। एक ओवर में 7 छक्के जड़ने के मामले में भी वे विश्व के पहले प्लेयर बन गए हैं।

गायकवाड़  की  पिछली  8  पारियाँ

Rituraj breaks Yuvraj's 15 years old record, hits 7 sixes in 1 over, hits 42 runs, creates sensation with double century

गायकवाड़ ने 8 पारियों में 197.5 की शानदार औसत से 987 रन बनाए हैं। उनके रन ऑफ स्कोर में 136, नाबाद 154, 124, 21, 168, नाबाद 124, 40 और नाबाद 220 रन शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करती नजर आएंगी। वहीं ऋतुराज जो की इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने फॉर्म को लेकर अंदर बाहर होते आए हैं उन्होंने अपने शानदार पारी से चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर अपनी तरफ किया है।

विडियो

;

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here