भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 इंटरनेशनल श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला गया। जहां भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 65 रनों से जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जहां पहला मैच बारिश की वजह से बाधित हुआ था वहीं दूसरा मैच भारत ने जीतकर 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 126 रनों पर सिमट गई। इस मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भारत के दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस 13 रनों पर आउट हुए लेकिन उन्होंने क्षेत्ररक्षण में कमाल का प्रदर्शन किया ।जहां उन्होंने विलियमसन के एक जबरदस्त हवाई शार्ट को छक्के में तब्दील होने से रोक दिया आगे का विस्तार से।
सूर्यकुमार यादव का तूफानी शतक

भारत के दिग्गज 360 डिग्री प्लेयर सूर्य कुमार ने 51 गेंदों पर 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेली। जहां उन्होंने फील्ड के चारों ओर रनों की बारिश से समा बांध दिया। t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने इस साल अपना दूसरा शतक भी जड़ा जहां पहला शतक इंग्लैंड के विरुद्ध आया था ।वहीं t20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने यह साबित कर दिया कि क्यों वे मौजूदा समय के बेस्ट बल्लेबाज है।
श्रेयस अय्यर हिट विकेट आउट
श्रेयस अय्यर ज्योति चौथे नंबर पर भारत की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे थे वह बेहद शानदार एवं आक्रामक लग रहे थे जहां उन्होंने 9 गेंदों पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन की आतिशी पारी खेली थी हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन के 13 वें ओवर में वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से विकेट आउट हुए थे लेकिन उन्होंने इसकी भरपाई फील्डिंग में जबरदस्त तरीके से की।
विलियमसन के हवाई शार्ट को जबरदस्त तरीके से श्रेयस ने किया फील्ड

अर्शदीप के स्पेल की तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विलियमसन जो कि 46 गेंदों पर 48 रन बना चुके थे उन्होंने मिड ऑफ की एरिया पर हवाई शॉट खेला। जहां चुस्त और मुस्तैद खड़े श्रेयस अय्यर ने उस हवाई शार्ट पर छलांग लगाते हुए गेंद को पकड़कर सीमा रेखा के अंदर से का एवं बहुमूल्य रन बचाए। जहां श्रेयस की जबरदस्त फील्डिंग देखकर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
विडियो
it’s a bird… it’s a plane… it’s Shreyas Iyer saving a 6️⃣!
For more 🤯 moments, watch the 3rd #NZvIND T20I: Nov 22, 11 AM, live & exclusive on @PrimeVideoIN! #NZvINDonPrime #CricketOnPrime #NZvIND pic.twitter.com/CrKNj6ZPHC
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 21, 2022
;







