पाकिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेले गए ग्रुप 2 के सनसनीखेज मुकाबले में जिंबाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को 1 रन से रौंदकर आईसीसी मेंस t20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है ।पिछले मैच में जहां पाकिस्तान की टीम को चार विकेट से भारत के हाथ करारी हार झेलनी पड़ी थी ।वहीं अब जिंबाब्वे ने उसे आखरी ही ओवर में 1 रन से मात देकर जले पर नमक छिड़क दिया है।
टॉस जीतकर जिंबाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए जिंबाब्वे की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर सीन विलियम्स रहे जिन्होंने 28 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 31 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। वहीं रऊफ ने 4 ओवर में 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया। शादाब खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

जीत के लिए 131 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 129 रन ही बना पाई
जीत के लिए केवल 131 रनों की दरकार को पूरा करने के लिए पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम मैदान पर उतरे जहां मोहम्मद रिजवान 14 एवं बाबर आजम 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं पारी को शान मसूद ने संभाला जहां उन्होंने 38 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शादाब खान ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत मुकम्मल कर ही दी थी कि मैच में अचानक ट्विस्ट आया।
14वें ओवर में सिकंदर रजा ने मचाया कोहराम

14 ओवर की चौथी गेंद पर सिकंदर रजा ने शादाब खान को विलियम्स के हाथों कैच आउट करवाया ।वहीं उसके ठीक बाद दूसरी ही गेंद पर उन्होंने हैदर अली को शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पाकिस्तान की टीम की मुसीबतें बढ़ा दी। मैच का रोमांच तब बड़ा जब 16 वें ओवर में फिर से एक बार सिकंदर रजा आए और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर शान मसूद को जबरदस्त तरीके से स्टंप आउट करवा कर मैच का रुख जिंबाब्वे की ओर मोड़ दिया।
आखरी ओवर में 11 रनों की दरकार
Winning moment of Zimbabwe. pic.twitter.com/X0gCsKZjnE
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 27, 2022
आखिरी ओवर में 11 रनों की टीम को दरकार थी। जहां रोमांच से भरे इस मैच में एक बार फिर से ट्विस्ट को लेकर इवांस आए। जहां उन्होंने नवाज पर जबरदस्त दवाब डाला।
इवांस की पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज ने मिड ऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच हवाई शॉट खेलकर 3 रन अर्जित किया।
स्ट्राइक पर आए मोहम्मद वसीम ने इवांस के स्लोअर डिलीवरी पर सीधा शॉट खेल चौका अर्जित किया।
तीसरी गेंद पर मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक रन लिया।
चौथी गेंद नवाज से बीट हुई और अब दवाब नवाज पर आया।
पांचवीं गेंद पर नवाज का कैच मिड ऑफ पर इरविन ने लिया जहां अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी।
आखरी गेंद पर शाहीन अफरीदी ने मिड ऑफ पर शॉट खेला और भागकर 2 रन लेना चाहा लेकिन राजा ने गेंद विकेटकीपर की ओर फेका और चकब्वा ने रन आउट कर एक रन से मैच को जिम्बाब्वे की नाम किया।
विडीओ
One more #T20WC2022 upset, #Zim kept nerves. #PAKvsZIM #PakVsInd #PKMKBForever pic.twitter.com/jQERSuwh8e
— Aakash (@ThatSkyCaptain) October 27, 2022
;







