इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच सुपर 12 ग्रुप वन का 14 मुकाबला खेला जा रहा है जय इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 112 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने5 विकेट पर 113 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। हालाकि छोटे स्कोर पर भी अफ़गानिस्तान ने जमकर लड़ाई की और मैच को 19 वें ओवर तक खीच कर ले गए।
इब्राहिम जादरान और उस्मान की संघर्षपूर्ण पारी
अफगानिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जहां अफगानिस्तान का पहला विकेट 11 रनों पर गुरबाज के रूप में गिरा। वहीं दूसरा विकेट 35 के स्कोर पर हजरततुल्लाह के रूप में गिरा। जजाइ ने 7 रन एवं गुरबाज ने 10 रन की पारी खेली ।वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इब्राहिम जादरान ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए ।वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उस्मान घनी ने 30 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए।
अफगानिस्तान के साथ प्लेयर इकाई के आंकड़ों पर ही रह सीमित
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने कहर बरपाया जहां उन्होंने 3.4 ओवर में 10 रन देकर पांच सफलताएं अर्जित की। इसका नतीजा यह हुआ कि अफगानिस्तान के 7 प्लेयर दहाई का आंकड़ा तक ना छु सके।
इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पावर प्ले के ओवरों में ही अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू किया ।जहां ब्रुक्स ने चार ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाए । मार्क वुड ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए । बेन स्टोक्स के खाते में दो सफलताएं रही। वही सबसे किफायती गेंदबाज सैम करन रहे जिन्होंने 3.4 ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट लिया।
जोस बटलर ने के लिए 18 रनों की पारी रचा इतिहास
जॉस बटलर ने 18 रनों की पारी खेली आभा इंग्लैंड की ओर से वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं।पुरुष टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन :-
586* – जोस बटलर
580 – केविन पीटरसन
552 – इयोन मोर्गन
439 – ल्यूक राइट
सैम करन ने रचा इतिहास
सैम करन अपने वर्ल्ड कप टी 20 में डेब्यू करते हुए 5 विकेट हासिल करने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बने। इससे पहले अफ़गानिस्तान के प्लेयर मुजीब ने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
पुरुष टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े :-
6/8 – अजंता मेंडिस बनाम ज़िम, 2012
5/3 – रंगना हेराथ बनाम न्यूजीलैंड, 2014
5/6 – उमर गुल बनाम न्यूजीलैंड, 2009
5/10 – सैम कुरेन बनामअफ़गानिस्तान
इंग्लैंड की ओर से लिविंगस्टान ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। हेल्स ने 19 रन की पारी खेली।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी
Sam Curran makes history, Ben Stokes impresses as England begin their campaign with a comprehensive win #ENGvAFG | #T20WorldCup
👉 https://t.co/0Kn0Kzcq3M pic.twitter.com/W6XrqbgHak
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 22, 2022
अफगानिस्तान की ओर से नबी , राशिद खान, मुजीब और फरीद ने एक एक विकेट हासिल किया।







