Sri Lanka vs United Arab Emirates, 6th Match, Group A:श्रीलंका और यूएई के बीच ग्रुप ए के छठे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने यूएई को 79 रनों से हराकर सुपर-12में पहुंचने की आस को जगाए रखा है ।इस हार के बाद यूएई की टीम सुपर 12 की रेस से बाहर हो चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी की यूएई की टीम ने 73 रनों पर धराशाई हो गई. इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे पाथुम ने 60 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली ।हालांकि उनके शार्ट की चर्चा काफी हुई जहां सूर्यकुमार यादव की कॉपी करते हुए बुरी तरह जमीन पर गिरे वही उनका जूता भी उनके पाव से निकला।
पाथुम ने खेली जबरदस्त पारी

पाथुम श्रीलंका के जीत के नायक रहे जहां उन्होंने शुरू से अंत तक मैदान पर डटे रहे। पाथुम ने 60 गेंद में 6 चौक और 2 छक्के की मदद से 74 रन की पारी खेली। वहीं उन्हें संघर्ष से भरी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
यूएई के गेंदबाज मयप्पन की हैट्रिक गई बेकार
t20 विश्व कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले मयप्पन 5 वे प्लेयर बने ,जिन्होंने वर्ल्ड कप t20 में हैट्रिक विकेट लिया। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित कि। हालांकि मयप्पन के शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की टीम को 152 रोकने में सफल रहे लेकिन यूएई के बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया। जहां यूएई की टीम 73 रनों पर सिमट है।
ग्रुप ए में नीदरलैंड, नांबिया और श्रीलंका की उम्मीद कायम
आईसीसी मेंस t20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप ए की बात की जाए तो नीदरलैंड दो मैच में 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर है ।वही नांबिया दो मैच में 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे पायदान पर अब श्रीलंकाई टीम दो मैच में दो उनके साथ आ चुकी है।
पाथुम ने खेला 360 शॉट

18 वें ओवर की पहली गेंद पर पाथुम ने जहूर खान की गेंद पर घूमकर 360 डिग्री शॉट खेला जहां गेंद सीमा रेखा के बाहर फाइन लेग की दिशा में गई लेकिन इस दौरान पाथुम ने अपना संतुलन खोया और जमीन पर गिरे वहीं उनका इस दौरान जूता तक बाहर निकल गया। हालांकि जूते की ब्रांड की पब्लिसिटी का इससे अच्छा नजारा आईसीसी वर्ल्ड कप में देखने नहीं मिल सकता था।
विडियो
Pathum Nissanka loses his shoe 👞 😆#t20worldcup #slvsuae pic.twitter.com/w0szpc3LNb
— Meha Bhardwaj Alter (@Bhardwajmeha) October 18, 2022
;







