Australia vs England, 1st T20I -इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के मैदान पर पहला द्विपक्षीय t20 सीरीज का मैच खेला गया। इस मैच को 8 रनों से इंग्लैंड ने जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में वेड ने खेल भावना को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वहीं बटलर ने भी बड़ा दिल दिखाया। गौरतलब है कि 17 वें ओवर में मैथ्यू वेड स्ट्राइक पर थे और गेंदबाजी करने आए मार्क वुड की तीसरी गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में गेंद हवा में गई एवं मार्क वुड कैच लेने के लिए आगे बढ़े वही मैथ्यू वेड ने हाथ लगाकर मार्क वुड को गेंद तक पहुंचने से रोका। जहां आईसीसी के नियम के अनुसार गेंद और फील्डर को अवरोध पहुचाए जाने पर प्लेयर को सीधा आउट करार दिया जाता है। जहां वेड ने सारी हदें और सीमाएं तोड़ दी। जहां खेल भावना की दुहाई देने वाला ही ऐसी हरकतें करता पाया गया।
अंपायर ने आपस में की बात

17वें ओवर में की गई मैथ्यू वेड की इस हरकत के बारे में दोनों अंपायरों ने बातचीत की लेकिन इंग्लैंड द्वारा अपील ना किए जाने की स्थिति में मैथ्यू वेड को आउट नहीं कराया किया गया और मैच फिर से शुरू हुआ ।हालांकि सैम करन की 20 ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड आउट होकर पवलियन गए और अपनी टीम को जीत नहीं दिलवा पाए। लेकिन जिस खेल भावना के बारे में ऑस्ट्रेलिया की टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट दुहाई देता है उसी खेल भावनाओं को तार-तार करने में मैथ्यू वेड ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मैथ्यू 25 रन बनाकर आउट हुए।
इस विषय में बटलर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर कही यह बात
वहीं बटलर ने इस विषय में पूछे जाने पर कहा की अभी हमारा दौरा ऑस्ट्रेलिया का शुरू हुआ है और मैं गेंद को देख रहा था फील्डर और वेड को नहीं। हालांकि टीम मेंबर ने मुझसे कहा था की अपील करनी चाहिए लेकिन आने वाले समय में अगर ऐसा कुछ हुआ तो हम जरूर अपील करेंगे। वहीं उन्होंने यह एक चेतावनी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया को दे दिया।
Video (Wade obstructing the Ball)
Are our English friends (the custodians of the Spirit of the Game) quiet on this? https://t.co/yseC13fSdZ
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 9, 2022
;







