वीडियो: शुभमन गिल बने “सुपरमैन”, सिकंदर रजा का जबरदस्त करिश्माई कैच लेकर पलट दिया पूरा मैच

0
105
views
Video: Shubman Gill becomes
PC: Twitter

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला भारतीय टीम के धुरंधरों ने 13 रन से जीत कर 3-0 से  सीरीज पर कब्ज़ा किया । केएल राहुल की टीम इंडिया ने सीरीज को  3-0 से क्लीन स्वीप किया । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 289 रन बनाये ।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम 276 रन पर सिमट गई । जहाँ शुभमन गिल के शानदार 130 रनों की पारी  के बाद शानदार कैच ने मैच को पलट दिया और जीत भारत की हुई ।

शुभमन गिल का धमाल

Video: Shubman Gill becomes "Superman", taking a charismatic catch of Sikandar Raza overturned the entire match
PC: BCCI

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ  तीसरे मुकाबले में भारत के धाकड़ और युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और वनडे करियर का पहला शतक जड़ा । जहाँ उन्होंने 82 गेंद में शतक जड़ा । सबसे बड़ी और अहम् बात यह रही की उन्होंने बेहद कम डॉट गेंद खेलीं । अपनी 130 रनों की पारी में गिल ने 15 चौके और 1 छक्का जड़ा ।

97 गेंद पर शुभमन गिल ने 130 रन की पारी खेली  और वनडे में अपना पहला शतक जमाया । वहीँ जबरदस्त बात यह रही की ज़िम्बाब्वे की ओर से  सिकंदर रजा ने धाकड़ पारी खेली और मैच में रोमांच ला दिया । सिकंदर रजा ने 95 गेंद पर 115 रन की तूफानी पारी खेली ।

12 गेंद में चाहिए थे 17 रन चाहिए थे

आखिरी 12 ओवर में केवल 17 रन ज़िम्बाब्वे को चाहिए थेः जहाँ सिकंदर रजा 114 रनों पर तूफानी पारी खेल रहे थे । वहीँ उनका विकेट बेहद अहम् था । जहाँ अगर वे ठीके होते तो ज़िम्बाब्वे की टीम मैच को जीत कर क्लीन स्वीप को टाल सकती थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जहाँ लोकेश राहुल ने गेंद शर्दुल को दी और शार्दुल की गेंद पर शुभमन के कैच ने हारी हुई बाजी भारतीय टीम के पक्ष में लेकर आ गए । भारत की ओर से शार्दुल ने केवल एक ही विकेट लिया और उस विकेट ने भारतीय टीम की जीत पक्की करवा दी ।

सिकंदर रजा का शतक गया बेकार

Video: Shubman Gill becomes "Superman", taking a charismatic catch of Sikandar Raza overturned the entire match
PC: cricket zimbabwe/Twitter

सिकंदर रजा ने ज़िम्बाब्वे की टीम के लिए पूरी कोशिस की अंत तक खेलते हुए रजा ने 95 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 115 रन की पारी खेली और एक समय ज़िम्बाब्वे की टीम को विजय द्वार तक पंहुचा ही दिया गे अतः की शुभमन की फिर से एंट्री बतौर फील्डर हुए और  शर्दुल के हार्ड लेंथ गेंद को पढ़ने मैं भूल कर बैठे रजा ने हवाई शॉट खेला और गेंद को कैच करने में शुभमन ने कोई गलती नहीं की ।

शुभमन गिल के जबरदस्त कैच ने पलटी मैच

Video: Shubman Gill becomes "Superman", taking a charismatic catch of Sikandar Raza overturned the entire match
PC: TOI Sports/Twitter

48.4 ओवर में शार्दुल ठाकुर के ओवर में सिकंदर रजा ने हवाई शॉट खेली जहाँ मिड ऑफ पर खड़े शुभमन ने डाइव लगाकर कैच को पूरा किया और सिकंदर राजा की पारी का अंत किया । आउट होने से पहले उन्होंने  115 रन की तूफानी पारी खेली ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here